24 घण्टे ऑनलाइन

काले अंडरआर्म्स से है परेशान, तो करें ये उपाय

मौसम में बदलाव होने लगा हैं जिसका स्किन पर गहरा प्रभाव पड़ता हैं, खासतौर से अंडरआर्म्स (Underarms) पर। अंडरआर्म्स हमारे शरीर का एक नाजुक अंग है जो भले ही शरीर में छिपा या ढंका हुआ होता है लेकिन इसकी खूबसूरती भी बहुत…

24GhanteOnline
February 7, 2025
3 min read

मौसम में बदलाव होने लगा हैं जिसका स्किन पर गहरा प्रभाव पड़ता हैं, खासतौर से अंडरआर्म्स (Underarms) पर। अंडरआर्म्स हमारे शरीर का एक नाजुक अंग है जो भले ही शरीर में छिपा या ढंका हुआ होता है लेकिन इसकी खूबसूरती भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसकी सही देखभाल ना करने और पसीना आने की वजह से इनमें कालापन आने लगता हैं।

कई महिलाएं स्लीवलेस टी-शर्ट, गाउन और ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं, लेकिन अंडरआर्म्स के कालेपन (Dark Underarms) की वजह से शर्मिंदा होती हैं। अंडरआर्म्स की त्वचा बेहद संवेदनशील होती है, इसलिए ऐसा कोई भी काम न करें जिससे इसको नुकसान उठाना पड़े।

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अंडरआर्म्स का कालापन (Dark Underarms) दूर करने में मददगार साबित होंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

बेकिंग सोडा और हल्दी

एक चम्मच बेसन और एक चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें दो चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर पानी की मदद से इसे गाढा पेस्ट तैयार करें। अब काले बगलों पर इस पेस्ट को लगाकर सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से त्वचा को धो कर साफ करें। इस प्रयोग को दो दिन के अंतराल में एक बार जरूर करें।

बेकिंग पाउडर और सेब का सिरका

बेकिंग पाउडर के साथ सेब का सिरका मिलाने से इसका असर बढ़ जाता है। डार्क अंडरआर्म्स (Dark Underarms) से छुटकारा पाने के लिए 4 चम्मच सेब का सिरके में थोड़ा बेकिंग पाउडर मिला लें। कुछ देर तक अंडरआर्म्स पर इस पेस्ट को लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें।

एलोवेरा

स्किन के लिए एलोवेरा बेहद लाभकारी माना गया है। यह अंडरआर्म्स के कालेपन (Dark Underarms) से भी छुटकारा दिला सकता है। दरअसल, एलोवेरा में मौजूद एलोसिन पिगमेंटेशन में सुधार कर सकता है, जिसके माध्यम से कालेपन की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए ताजा एलोवेरा के पत्ते को काटकर उसका जेल निकालें। फिर उस जेल को अंडरआर्म्स पर लगाएं। आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले ऑर्गेनिक एलोवेरा जेल को भी इस्तेमाल में ला सकते हैं।

नींबू का रस

नींबू एक नेचुरल ब्लीच है। यह गहरी रंगत को हल्का करने का काम करता है। हर रोज नहाने से पहले अंडर आर्म में नींबू रगड़ें। नहाने के बाद मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करना न भूलें। सिर्फ 7-10 दिन यह काम करने से आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।

बेसन

बेसन अंडरआर्म्स के नीचे की स्किन का कालापन दूर करने में बेहद उपयोगी है। बेसन, दही और नींबू के रस को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। स्किन को गोरा करने वाले इस घरेलू पैक का इस्तेमाल अंडरआर्म्स के नीचे लगाएं, इसे आधे घंटे तक छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में निखार साफ नज़र आएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…