LoC पर फायरिंग, उधमपुर-बांदीपोरा में एनकाउंटर; 2 पुलिसकर्मी घायल
श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले के तीन दिन बाद, नियंत्रण रेखा (LoC) पर कई पाकिस्तानी चौकियों से पाकिस्तानी सेना ने कल पूरी रात गोलीबारी की। सूत्रों के अनुसार, यह एक असामान्य घटना है, जिसकी सूचना हाल के दिनों में नहीं मिली…
श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले के तीन दिन बाद, नियंत्रण रेखा (LoC) पर कई पाकिस्तानी चौकियों से पाकिस्तानी सेना ने कल पूरी रात गोलीबारी की। सूत्रों के अनुसार, यह एक असामान्य घटना है, जिसकी सूचना हाल के दिनों में नहीं मिली है। पाकिस्तान की गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी बड़े स्तर पर जवाबी कार्रवाई की है।
पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद उत्पन्न तनाव की स्थिति के बीच भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की फायरिंग का करारा जवाब दिया है।
सेना सूत्रों ने शुक्रवार सुबह बताया कि पाकिस्तानी सेना ने उकसावे की कार्रवाई करते हुए नियंत्रण रेखा पर कुछ जगह पर छोटे हथियारों से फायरिंग की। भारतीय सेना ने इस कार्रवाई का करारा जवाब दिया है।
बांदीपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ (Encounter)
इधर, बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ (Encounter) चल रही है। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बांदीपुरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। घने जंगलों में यह मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों ने पुष्टि की है कि भाग रहा एक आतंकवादी सुरक्षाबलों की कार्रवाई में घायल हुआ है, उसकी तलाश की जा रही है। दो पुलिसकर्मी भी गोलीबारी में घायल हुए हैं, जो एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के सुरक्षा में तैनात थे।
हालांकि, पुलिस ने अभी तक अपने किसी भी जवान के घायल होने की पुष्टि नहीं की है। सेना ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद बांदीपोरा के कोलनार अजस में पुलिस के साथ संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया।
पहलगाम हमले के गुनाहगारों पर पहला एक्शन, मिट्टी में मिलाया गया आतंकियों का घर
श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने बताया, “संपर्क स्थापित हो गया और गोलीबारी शुरू हो गई। अभियान जारी है।” एक दिन पहले, सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग अभियानों में जिले में लश्कर के चार संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया था।
कश्मीर में तीन दिन पहले एक बड़ा नरसंहार हुआ है, जब आतंकवादियों ने प्रसिद्ध रिसॉर्ट शहर पहलगाम के पास पर्यटकों को निशाना बनाया, जिसमें 25 पर्यटक और एक स्थानीय व्यक्ति मारे गए।
इसके एक दिन बाद बारामुल्ला जिले के उरी सेक्टर में दो घुसपैठियों को मार गिराया गया। उसी शाम, कुलगाम जिले में गोलीबारी हुई, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
