आज मीठे में ले बादाम के हलवे का आनंद
सर्दियों के इस मौसम में गर्म-गर्म व्यंजन का अपना अलग ही एक मजा होता हैं और बात मीठे की हो तो हलवा जरूर बनाया जाता हैं। ऐसे में बादाम का हलवा (almond halwa) बहुत पसंद किया जाता हैं जो कि स्वाद के साथ आपके शरीर को गर्माहट…
सर्दियों के इस मौसम में गर्म-गर्म व्यंजन का अपना अलग ही एक मजा होता हैं और बात मीठे की हो तो हलवा जरूर बनाया जाता हैं। ऐसे में बादाम का हलवा (almond halwa) बहुत पसंद किया जाता हैं जो कि स्वाद के साथ आपके शरीर को गर्माहट और एनर्जी देने का काम करता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए बादाम का हलवा (almond halwa) बनाने की Recipe लेकर आए हैं।
आवश्यक सामग्री
बादाम - 250 ग्राम
दूध - दो कप
चीनी - 200 ग्राम
केसर के धागे - 15 से 20
घी - 125 ग्राम
इलाइची - 4 दरदरी पिसी हुई
बनाने की विधि
बादाम का हलवा (almond halwa) बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले पानी गरम करें और इसमें बादाम हो कुछ देर उबाल लें। इसके बाद इन्हें ठंडा करके बादाम को छील लें। इसके बाद बादाम का दरदरा पेस्ट तैयार कर लें। अब एक पैन में देसी घी गरम कर लें। इसके बाद इसमें बादाम का तैयार पेस्ट डाल दें। अब इसमें चीनी डालें और धीमी आंच पर थोड़ी देर तक भून लें, जब तक यह ब्राउन न हो जाए।
इस बीच दूध गरम कर लें और इसमें केसर के धागों को डाल कर कुछ मिनट ऐसे ही रहने दें। अब इसे हलवे में मिला दें। इलायची भी डाल दें और लगातार चलाते रहें। बस आपका जायकेदार हलवा तैयार है। इस पर कटे हुए बादाम से सजावट करें और चाहें तो अन्य मेवा भी इसमें डाल सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
