24 घण्टे ऑनलाइन

बरसात के मौसम में लें लौकी के पकोड़ों का स्वाद, देखें बनाने का आसान तरीका

पकोड़े का नाम सुनते ही किसी के भी मुंह में पानी आ जाता है। इनका स्वाद ही कुछ ऐसा होता है। बारिश के मौसम में तो पकोड़े की डिमांड और ज्यादा बढ़ जाती है। देखने में आया है कि सावन के महीने में कई लोग प्याज के पकोड़े नहीं खाते…

24GhanteOnline
June 3, 2026
2 min read

पकोड़े का नाम सुनते ही किसी के भी मुंह में पानी आ जाता है। इनका स्वाद ही कुछ ऐसा होता है। बारिश के मौसम में तो पकोड़े की डिमांड और ज्यादा बढ़ जाती है। देखने में आया है कि सावन के महीने में कई लोग प्याज के पकोड़े नहीं खाते हैं। ऐसे में इसके विकल्प के रूप में लौकी/घीया के पकोड़े (Lauki ke Pakoras)बनाए जा सकते हैं। ये नाश्ते के रूप में तो परफेक्ट हैं ही, साथ ही इन्हें दिन में किसी भी वक्त खाया जा सकता है। वैसे भी आजकल लौकी 12 महीने बाजार में उपलब्ध रहती है। लौकी के पकोड़े (Lauki ke Pakoras) बनाना आसान है और इसमें ज्यादा देर भी नहीं लगती।

लौकी के पकोड़े (Lauki ke Pakoras) बनाने की  सामग्री


1 कटोरी बेसन
2 कटोरी कसी हुई लौकी
2-3 कटी हरी मिर्च
1 टेबल स्पून कटा हरा धनिया
1 कटी लहसुन पुत्थी
1 टी स्पून अदरक कद्दूकस
1 टी स्पून साबुत धनिया
1/4 टी स्पून लाल मिर्च
4-5 पुदीना के पत्ते
तलने के लिए तेल
स्वादानुसार नमक

लौकी के पकोड़े (Lauki ke Pakoras) बनाने की  विधि

- सबसे पहले नरम लौकी लें। लौकी धोकर छिलनी की मदद से ऊपरी छिलका उतार दें।
- अब लौकी को कद्दूकस करते हुए एक बर्तन में निकाल लें।
- हरी मिर्च, हरा धनिया बारीक काटें तथा अदरक कस लें।
- लौकी में हरी मिर्च, पुदीना पत्ते, लाल मिर्च पाउडर, साबुत धनिया बीज, हरा धनिया, बेसन और नमक मिक्स कर मिश्रण बना लें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गरम करें।
- तेल उबलने लगे तो लौकी का मिश्रण थोड़ा-थोड़ा कर इसमें पकोड़ियां बनाकर डालते जाएं।
- कड़ाही की क्षमतानुसार लौकी के पकोड़े (Lauki ke Pakoras) डालें और फिर उन्हें कुछ देर पलट-पलटकर सेकें।
- पकोड़े तब तक सेकें जब तक दोनों तरफ से सुनहरे होकर क्रिस्पी न हो जाएं। पूरे मिश्रण से इसी तरह पकोड़े तैयार करें। इन्हें हरी चटनी के साथ परोसें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…