24 घण्टे ऑनलाइन

ऑफिस में बनाएँगे आपको स्मार्ट और स्टाइलिश, ट्राई करें ये एथनीक लुक

अक्सर कामकाजी महिलाओं के सामने यह चिंता बनी रहती है कि ऑफिस (Office) में क्या पहना जाए जो उनको स्मार्ट और स्टाइलिश बनाए। ऐसे में आप एथनिक लुक (Ethnic Look) को ट्राई कर सकते हैं जो आपको निखार देने के साथ ही इम्प्रेसिव भी…

24GhanteOnline
November 12, 2025
3 min read
ऑफिस में बनाएँगे आपको स्मार्ट और स्टाइलिश, ट्राई करें ये एथनीक लुक

अक्सर कामकाजी महिलाओं के सामने यह चिंता बनी रहती है कि ऑफिस (Office) में क्या पहना जाए जो उनको स्मार्ट और स्टाइलिश बनाए। ऐसे में आप एथनिक लुक (Ethnic Look) को ट्राई कर सकते हैं जो आपको निखार देने के साथ ही इम्प्रेसिव भी बनाता हैं। आज हम आपको एथनिक लुक से जुड़े कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हा जिनकी मदद से आप खुद को स्टाइलिश लुक दे पाएंगी और ऑफिस में परफेक्ट दिख पाएंगी। तो आइये जानते है एथनिक लुक (Ethnic Look) से जुड़े इन टिप्स के बारे में।

* कुर्ते को बनाए अपने वॉर्डरोब का हिस्सा

यदि आपको यह लगता है कि कुर्ता पहनने से आपको बहनजी लुक मिलता है और दूसरे लोग आपको नोटिस नहीं करते हैं तो कुर्ते पहनने का स्टाइल बदल दें, अपने वॉर्डरोब में ऑफिस के लिए प्लेन, प्रिंटेड, लॉन्ग, फिटेड या लूज हर तरह के कुर्ते शामिल करें। ये आपको कूल लुक देंगे, आपको बस इन्हें परफैक्ट कॉन्बिनेशन के साथ पहनना आना चाहिए।

* कुर्ते के साथ पहने जींस

आपके ऑफिस में फॉर्मल ड्रै कोड नहीं फॉलो किया जाता तो आप कुर्ते के साथ जींस का कॉन्बिनेशन भी अपना सकती हैं। जींस के साथ शॉर्ट कुर्ती काफी स्मार्ट लुक देती हैं।

* साड़ी में पाएं खूबसूरत लुक

ज्यादातर महिलाएं वर्क प्लेस के लिए वैस्टर्न लुक को प्रैफर करती हैं, परंतु यदि साड़ी को भी तरीके से पहना जाए तो यह काफी स्मार्ट और एलीगेंट लुक देती हैं। ऑफिस में कॉटन, जॉर्जेट, शिफॉन और क्रेप साड़ियां बेस्ट हैं। यदि आपका पेट निकला हुआ है तो प्लीट्स को थोड़ा फैला लें। इससे आपका पेट हैवी नहीं दिखेगा।

 

ethnic look,fashion tips,office ethnic look,office fashion tips ,फैशन टिप्स, फैशन टिप्स हिंदी में, ऑफिस फैशन, ऑफिस टिप्स, एथनिक लुक

* जूतियों का भी हो कलैक्शन

रंग-बिरंगी फैंसी जूतियां आपके ट्रैडीशनल लुक में चार चांद लगा देती हैं। कोल्हापुरी चप्पलें भी काफी स्मार्ट लुक देती हैं। यदि आप अपनी ड्रैसेज के कलर के हिसाब से जूतियों का क्लैक्शन रखेंगी तो अपनी लुक को काफी आकर्षक बना पाएंगी।

* अनारकली सूट न हो हैवी

अगर आप अपनी लुक को थोड़ा डिफरैंट दिखाना चाहती हैं तो ऑफिस के हिसाब से अनारकली पैटर्न वाले कुर्ते भी पहन सकती हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि उसमें हैवी वर्क न हो क्योंकि ऑफिस में सिंपल अनारकली सूट ही आपको एलीगेंट लुक देगा। अगर आप ओवरवेट हैं तो अनारकली सूट पहनते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसमें प्लीट्स न हो, नहीं तो आपकी लुक और भी ज्यादा हैवी नजर आएगी।

* कुर्ते के साथ सलवार भी हो खास

सलवार हर लिहाज से आरामदायक होती हैं, परंतु इसमें भी आप अपनी पसंद के हिसाब से पैटर्न अपना सकती हैं। इम्ब्रॉयडरी या वर्क वाले कुर्ते के साथ सिंपल सलवार ही अच्छी लगती हैं। अगर आप पतली हैं तो पटियाला सलवार पहन सकती हैं क्योंकि इसमें आपकी पर्सनैलिटी और भी इम्प्रैसिव दिखेगी। आप चाहे तो सलवार की जगह स्लिट पैंट्स, धोती सलवार या ट्राउजर आदि कुर्ते के साथ पहन सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…