24 घण्टे ऑनलाइन

इस तेल के चमत्कारी फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे

सेंशियल ऑयल कई तरीकों से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं. उसी में से एक है नीलगिरी का तेल (Eucalyptus oil) जो आपकी सेहत के लिए बाहर फायदेमंद होता है. नीलगिरी एक प्राकृतिक तेल है जो बहुत ही गुणकारी और हेल्दी…

24GhanteOnline
January 26, 2026
2 min read

सेंशियल ऑयल कई तरीकों से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं. उसी में से एक है नीलगिरी का तेल (Eucalyptus oil) जो आपकी सेहत के लिए बाहर फायदेमंद होता है. नीलगिरी एक प्राकृतिक तेल है जो बहुत ही गुणकारी और हेल्दी माना जाता है. इससे आपकी सेहत से जुड़ी कई परेशानी दूर होती है. आज हम इसी के बारे में बताने जा रहे हैं.

* जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता

जॉइंट पेन या जोड़ों के दर्द किसी की हिम्मत तोड़ सकते हैं.  दिन भर के काम  के बाद या बढ़ती उम्र में बहुत से लोग शरीर में दर्द या फिर अक्सर जोड़ों में दर्द की शिकायत करते हैं. ऐसे लोग  नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें लेकर हल्के-से मालिश कर सकते हैं. इससे उन्हें काफी आराम मिलता है. इसके अलावा आप हल्के गुनगुने पानी में नीलगिरी तेल की कुछ बूंदें मिलाकर नहाएं.  आपको न केवल दर्द से आराम मिलेगा बल्कि आप तरोताज़ा महसूस करेंगे.

* हेल्दी हेयर

ऑइलिंग बालों के लिए कितनी फायदेमंद है यह बताने की ज़रूरत तो शायद ही पड़े. नीलगिरी का तेल भी इसी तरह आपके बालों का हेल्दी बनाने का काम करता है. मजबूत और रेशमी बा बालों के लिए 2 चम्मच नीलगिरी तेल में 2 चम्मच बादाम का तेल मिलाकर गर्म करे. इसे ठंडा होने दें. जब यह मिश्रण हल्का गुनगुना रह जाए तब इस तेल से बालों की मसाज करें. इससे बाल मजबूत बनेंगे और टूटेंगे कम.

* स्किन प्रॉब्लम्स को करता है दूर

किसी भी प्रकार के स्किन-इंफेक्शन जैसे पिम्पल, दाद और खुजली आदि की समस्या को दूर करने के लिए थोड़े से ऐप्पल साइडर विनेगर में नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदे मिलाकर प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं. इससे स्किन प्रॉब्लम्स  से राहत मिलती है. इसी तरह पिम्पल और एक्ने जैसी तकलीफों में भी यह  मदद करता है.

* सर्दी-ज़ुकाम में भी कारगर

नीलगिरी का तेल सर्दी-ज़ुकाम और बंद नाक से राहत दिलाने में मदद करता है. आप नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदे भाप देने वाले पानी में मिलाएं और स्टीम लें. इसके औषधिय गुण आपको सर्दी-ज़ुकाम से राहत दिलाकर सिर दर्द और सुस्ती से भी राहत दिलाते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…