आंखों की खूबसूरती बढ़ाती है पलकें, इससे बनाएं इन्हें घना
जब भी कभी चेहरे के आकर्षण की बात की जाती हैं तो आंखों का जिक्र सबसे पहले होता हैं और आंखों का आकर्षण बढ़ाने में पलकों (Eyelashes) की बहुत बड़ी हिस्सेदारी हैं। लम्बी, घनी और सूंदर पलकों के कारण आंखों की खूबसूरती देखने लायक…

जब भी कभी चेहरे के आकर्षण की बात की जाती हैं तो आंखों का जिक्र सबसे पहले होता हैं और आंखों का आकर्षण बढ़ाने में पलकों (Eyelashes) की बहुत बड़ी हिस्सेदारी हैं। लम्बी, घनी और सूंदर पलकों के कारण आंखों की खूबसूरती देखने लायक होती हैं। लेकिन कई महिलाओं की पलकें बहुत हल्की होती है जिससे आंखों में एक खालीपन सा लगता है और इसके लिए वेनकली पलकों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो आपकी पलकों (Eyelashes) को कुदरती रूप से घना और सुंदर बनाने का काम करेंगे। ये तरीके आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...
नारियल का तेल
आंखों की पलकें (Eyelashes) बढ़ाने के लिए नारियल तेल प्रभावी साबित हो सकता है। यह बालों के ग्रोथ को बढ़ावा देता है, साथ ही यह बालों को जरुरी पोषण देने और मजबूत बनाने में भी मदद करता है। इसलिए नारियल तेल का इस्तेमाल पलकों को भी घना और लंबा बनाने के लिए किया जाता है। सबसे पहले पलकों को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद रूई को तेल में भिगोकर पलकों पर अच्छी तरह लगाएं और इसे रातभर के लिए लगा ही छोड़ दें।
पेट्रोलियम जेली
पलकों (Eyelashes) को घना और स्वस्थ बनाने के लिए पेट्रोलियम जैली जैसे वैसलीन को अपनी पलकों पर इस्तेमाल करें। इससे आपकी पलकें तेजी से बढ़ने लगेंगी। इस घरेलू नुस्खे से आपकी पलकें घनी और मजबूत भी हो जाएंगी। रात को सोने से पहले अपनी पलकों पर पेट्रोलियम जेली लगाएं। ज्यादा नहीं लगाएं, थोड़ी थोड़ी लगाएं, उसके बाद सुबह उठकर अपनी आँखों को धो लें। ऐसा करने से आँखों की पलकों को घना, सूंदर और आकर्षक बनाने में मदद मिलती है।
नींबू के छिलके
अगर आपके आई लैशेज (Eyelashes) काफी छोटे और कम है तो आप आसानी से इसे लंबा और घना बना सकते हैं। एक निम्बू का छिलका लें और उसे छोटे छोटे हिस्सों में काट लें, उसके बाद इन छिलकों को जैतून या अरंडी के आधा कटोरी तेल में डालें और दो से तीन दिन तक इसे ढक कर रख दें। उसके बाद इसे मस्कारा लगाने वाले ब्रश की मदद से रोजाना रात को सोने से पहले पलकों पर लगाएं। और सुबह उठकर आँखों को ठन्डे पानी से धो लें।
ग्रीन टी
ग्रीन टी की पत्तियों को पानी में अच्छे से उबाल लें, पानी के ठंडा होने पर इसमें रुई को भिगोएं। और फिर रुई की मदद से पलकों पर इसे लगाएं। ऐसा रोजाना रात को सोने से पहले करें। उसके बाद बचे हुए मिश्रण को ढक कर रख दें, क्योंकि इस मिश्रण को आप दो से तीन दिन बाद तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
