पिग्मेंटेशन से खो गई है चेहरे की रंगत, तो इस्तेमाल करें ये
पिगमेंटेशन (Pigmentation)की समस्या गर्मियों में और तेजी से बढ़ने लगती है। होता ये है कि मेलनिन (Melanin) आपके स्किन सेल्स का रंग तय करता है। ऐसे में जब त्वचा में मेलनिन की मात्रा बढ़ जाती है तो चेहरा डार्क नजर आने लगता…
पिगमेंटेशन (Pigmentation)की समस्या गर्मियों में और तेजी से बढ़ने लगती है। होता ये है कि मेलनिन (Melanin) आपके स्किन सेल्स का रंग तय करता है। ऐसे में जब त्वचा में मेलनिन की मात्रा बढ़ जाती है तो चेहरा डार्क नजर आने लगता है। ऐसे में गर्मी और वातावरण में बढ़ता प्रदूषण चेहरे का पीएच खराब करने के साथ पिगमेंटेशन (Pigmentation) की समस्या को पैदा कर सकता है और इस समस्या को दूर करने में ग्रीन टी आपकी मदद कर सकता है। तो, आइए जानते हैं पिगमेंटेशन के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल कैसे करें।
पिगमेंटेशन (Pigmentation) के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल कैसे करें
ग्रीन टी एलोवेरा पैक लगाएं
ग्रीन टी और एलोवेरा से बना ये फेस पैक आपकी स्किन में पिगमेंटेशन (Pigmentation)को कम कर सकता है। ये आपकी स्किन में कोलेजन बूस्ट करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इसके अलावा ये आपकी स्किन में मेलनिन (melanin) की मात्रा को कम करता है और पिगमेंटेशन से बचाता है। तो, ग्रीन टी पाउडर लें और इसे एलोवेरा में मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। सूखने दें और पानी से चेहरा धो लें।
ग्रीन टी मिंट पैक
ग्रीन टी मिंट पैक चेहरे को ठंडा करने के साथ पिगमेंटेशन (Pigmentation) को कम करने में मददगार है। ग्रीन टी में पुदीना पीसकर मिलाएं और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर इस पैक को ऐसे ही सूखने दें और ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। ये आपकी स्किन की चमक बढ़ाने में मददगार है।
ग्रीन टी लेमन पैक
ग्रीन टी में एपिगैलोकैटेचिन गैलेट (ईजीसीजी) नामक यौगिक होता है। जो स्किन में मेलेनिन को जमा होने से रोक सकता है। साथ ही नींबू का साइट्रिक एसिड स्किन की रंगत सुधारता है। तो, ग्रीन टी पाउडर लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। थोड़ी देर स्क्रब करें और ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
