24 घण्टे ऑनलाइन

इस चीज से बने फेस पैक त्वचा में लाएंगे निखार

बेदाग त्वचा सभी महिलाओं की ख्वाइश होती है। चेहरे की सुन्दरता बेदाग रहित हो तो सभी को अपनी और खिचती है। ऐसे में एलोवेरा (Aloe Vera) ऐसा प्राक्रतिक उत्पाद है जो त्वचा को सुंदर बनाने के लिए बहुत ही लाभकारी है। एलोवेरा में…

24GhanteOnline
February 7, 2025
2 min read

बेदाग त्वचा सभी महिलाओं की ख्वाइश होती है। चेहरे की सुन्दरता बेदाग रहित हो तो सभी को अपनी और खिचती है। ऐसे में एलोवेरा (Aloe Vera) ऐसा प्राक्रतिक उत्पाद है जो त्वचा को सुंदर बनाने के लिए बहुत ही लाभकारी है। एलोवेरा में जो गुण पाए जाते है सेहत के लिए ही नही चेहरे के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जलने, कटने पर भी एलोवेरा का उपयोग किया जाता है। आज हम आपको इससे बने फेसपैक की मदद से त्वचा में निखार लाने के बारे में बतायेंगे, तो आइये जानते है इस बारे में.....

* मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा (Aloe Vera) 

मुल्तानी मिट्टी पाउडर एवं एलोवेरा को आपस में मिश्रित कर लें। इसका प्रयोग अपने चेहरे पर करें और इसके बाद 10 से 15 मिनट के लिए इसी प्रकार छोड़ दें। समय हो जाने पर इसे सादे पानी से धो लें। इस विधि का प्रयोग सप्ताह में एक या दो बार करें। यह तैलीय त्वचा के लिए फायदेमंद है।

* केले और एलोवेरा (Aloe Vera)  का फेस पैक

यह पैक धब्बों एवं पपड़ीदार त्वचा को भी दूर करती है। 1 चम्मच एलो वेरा एवं केले के 3-4 पके हुए टुकड़े लें। केले के टुकड़ों को अच्छे से मसलें एवं इसमें एलो वेरा जेल मिश्रित करें। इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। समय समाप्त होने के बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें। इसका प्रयोग सप्ताह में एक और ज़रुरत पड़ने पर दो बार भी किया जा सकता है।

*चन्दन एवं एलो वेरा (Aloe Vera)  का फेस पैक

1 चम्मच एलो वेरा जेल और एक चम्मच चन्दन पाउडर लें। इन दोनों को अच्छे से मिश्रित करके एक लेप तैयार करें और अपने चेहरे पर इसका प्रयोग करें। इसे 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें और फिर ठन्डे पानी से धो लें। इस विधि का प्रयोग सप्ताह में दो बार करें।इस फेस पैक का नियमित प्रयोग करने से आपकी त्वचा काफी तेज़ गति से साफ़ एवं सुन्दर बन जाती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…