रातोंरात चेहरे पर आ जाएगा निखार, बस करें ये काम
सुंदरता को बरकरार रखने के लिए हर कोई न जाने क्या-क्या करते हैं। उसके बावजूद चेहरे पर वो ग्लो (Glow) नहीं नजर आता हैं। अगर समय के कमी कारण आप अपनी त्वचा की देखभाल नहीं कर पा रही हैं तो इन नुस्खों को आजमाएं। रातोंरात…
सुंदरता को बरकरार रखने के लिए हर कोई न जाने क्या-क्या करते हैं। उसके बावजूद चेहरे पर वो ग्लो (Glow) नहीं नजर आता हैं। अगर समय के कमी कारण आप अपनी त्वचा की देखभाल नहीं कर पा रही हैं तो इन नुस्खों को आजमाएं। रातोंरात चेहरे पर निखार नजर आने लगेगा।
नारियल का तेल
अगर आपकी त्वचा ऑयली नहीं है तो चेहरे के रूखेपन को खत्म करने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करें। रात को सोते समय कॉटन बॉल्स पर तेल लेकर चेहरे पर लगा लें। सुबह आपको ग्लोइंग और सॉफ्ट त्वचा नजर आने लगेगी।
ग्रीन टी पैक
पिसी हुई ग्रीन टी में थोड़ा सा पानी मिलाकर चेहरे पर कॉटन बॉल्स की मदद से लगाएं और रात भर चेहरे पर लगा रहने दें। सुबह उठकर चेहरे को धो लें। रातोंरात चेहरे पर बेदाग निखार लाने का ये एक सीक्रेट नुस्खा है।
ऐलोवेरा जेल
ऐलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे खत्म होते हैं। रात को सोते समय चेहरे को अच्छे से धो लें और फिर ऐलोवेरा जेल चेहरे पर लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर चेहरा धो लें। कुछ ही दिनों के इस्तेमाल के बाद फर्क नजर आने लगेगा।
नींबू और शहद
चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल निकालने के लिए नींबू और शहद सबसे बढ़िया मास्क है। इस पैक से चेहरे से फालतू ऑयल निकलकर स्किन जवां दिखती है। इसे बनाने के लिए बराबर मात्रा में नींबू का जूस और शहद मिलाएं। स्किन को पानी से साफ कर फिर इस पैक को चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद पानी से धो लें।
एग व्हाइट
अंडे में मौजूद प्रोटीन जहां स्किन को पोषण प्रदान करता हैं। वहीं इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए स्किन को टाइटेन करता है तथा एजिंग के साइन्स से भी लड़ता है। अगर इस पैक का लगातार इस्तेमाल किया जाए तो बढ़ती उम्र में भी आप आसानी से जवां दिख सकती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक एग व्हाइट लेकर उसे चेहरे पर अप्लाई करें। आप इसे चाहें तो पूरी रात यूं ही छोड़ सकती हैं और अगर आपको परेशानी हो तो आप 15−20 मिनट तक इसे सूखने तक छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से वॉश करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
