24 घण्टे ऑनलाइन

फेस से गायब हो जाएगी झुर्रियां, आज़माएँ ये नुस्खें

चेहरे पर आई झुर्रियां (Wrinkles) आपकी ढ़लती उम्र का संकेत मानी जाती हैं। पहले के समय में ये एक उम्र के बाद आती थी। लेकिन आजकल के अव्यवस्थित खानपान और रहन-सहन के कारण ये उम्र से पहले ही चहरे पर दिखाई देने लगती हैं और आपको…

24GhanteOnline
May 20, 2026
3 min read

चेहरे पर आई झुर्रियां (Wrinkles) आपकी ढ़लती उम्र का संकेत मानी जाती हैं। पहले के समय में ये एक उम्र के बाद आती थी। लेकिन आजकल के अव्यवस्थित खानपान और रहन-सहन के कारण ये उम्र से पहले ही चहरे पर दिखाई देने लगती हैं और आपको समय से पहले बूढ़ा बनाती हैं।

वैसे तो बाजार में कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं लेकिन जड़ से इस समस्या को समाप्त करने के लिए प्राकृतिक चीजों को ही तरजीह देना सही रहता हैं। जी हां, झुर्रियों (Wrinkles)  को कुछ घरेलू और आसान तरीकों की मदद से पूरी तरह से गायब किया जा सकता हैं। अज हम आपको उन्हीं घरेलू नुस्खों की जानकारी देने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

बेसन और हल्दी


चेहरे की झुर्रियों (Wrinkles)  को दूर करने के लिए आप बेसन और हल्दी का उपयोग करें। इसके लिए आप एक कटोरे में एक चम्मच बेसन, दो चुटकी हल्दी और 5 बूंद जैतून के तेल की मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे से लेकर गर्दन तक पर लगाएं और करीब 25 मिनट तक रहने दें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। ऐसा कुछ दिन करने से आपको झुर्रियों से निजात मिलेगी।

बादाम तेल


रात को सोने से पहले दो से तीन बूंद बादाम का तेल लेकर आप इससे अपने चेहरे की मालिश करें और फिर सो जाएं। यह आपके चेहरे पर ओवर नाइट फेस मास्क की तरह काम करेगा। बादाम के तेल में भी विटमिन-ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा कई दूसरे माइक्रो न्यूट्रिऐंट्स से भी यह तेल भरपूर होता है। जो स्किन को तेजी से हील करके त्वचा की अंदरूनी कोशिकाओं को स्वस्थ बनाने और रीजनरेट करने में मदद करते हैं। बादाम का तेल रात को लगाकर सोने पर आप अगले दिन ही सुबह में अपने चेहरे पर इसका असर देख सकती हैं। इसके नियमित उपयोग से त्वचा में कसावट आती है, रोम छिद्र छोटे होते हैं और त्वचा से झुर्रियां (Wrinkles) पूरी तरह गायब हो जाती है।

विटमिन-ई लगाएं


विटमिन-ई त्वचा के लिए किसी वरदान की तरह है। यह आपकी त्वचा को टाइट बनाने में बहुत तेजी से काम करता है। विटमिन-ई आपकी त्वचा की कोशिकाओं में मौजूद इलास्टिसिटी को बढ़ाता है और कोलेजन के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। इसके नियमित उपयोग से आपके चेहरे त्वचा पर मौजूद झुर्रियां पूरी तरह गायब हो सकती हैं। आप रात को सोने से पहले विटमिन-ई को चेहरे पर लगाएं। इसके लिए आप विटमिन-ई कैप्सूल का उपयोग करें। कैप्सूल काटकर उसका लिक्विड निकालें और चेहरे पर लगाकर सो जाएं। या किसी ऐसी नाइट क्रीम को लगाएं, जो विटमिन-ई रिच हो। एक ही रात में आपको इनका असर देखने को मिलेगा।

उड़द की दाल और दही


चेहरे की झुर्रियां हटाने के लिए उड़द की दाल के साथ दही का उपयोग भी फायदेमंद होता है। आप एक चम्मच दही में एक चम्मच उड़द की दाल पीसकर मिलाएं और इसे अच्छी तरह पेस्ट बनाकर चेहरे से लेकर गर्दन तक पर लगाएं और करीब आधे घंटे रहने दे। जब यह पेस्ट अच्छे से सूख जाए, तो अपने चेहरे और गर्दन को पानी से धो लें।ऐसा कुछ दिन करने से आपको काफी आराम मिलेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…