24 घण्टे ऑनलाइन

छोटी हाइट की लड़कियों के फैशन टिप्स, मिलेगा स्टाइलिश लुक

कम हाइट हर बार शर्मिंदा कर जाती है। भीड़ में छिप जाना, घर के कामों में दिक्कत का आना, कपड़ों के सही साइज़ का ना मिल पाना जैसी तमाम परेशानियां आती हैं। आप अपनी हाइट को अब नहीं बढ़ा सकती लेकिन खुद को लंबा और स्टाइलिश…

24GhanteOnline
May 5, 2026
2 min read

कम हाइट हर बार शर्मिंदा कर जाती है। भीड़ में छिप जाना, घर के कामों में दिक्कत का आना, कपड़ों के सही साइज़ का ना मिल पाना जैसी तमाम परेशानियां आती हैं। आप अपनी हाइट को अब नहीं बढ़ा सकती लेकिन खुद को लंबा और स्टाइलिश दिखाने के लिए ये आसान 5 तरीके (fashion tips) ज़रूर अपना सकती हैं। ये सभी तरीके बेहद ही आसान हैं और आप इन्हें अपनी रोज़ाना की लाइफस्टाइल में फॉलो कर सकती हैं।

वर्टिकल स्ट्राइप ड्रेसेस और बूट्स

जिन लड़कियों की हाइट कम होती है, उन्हें वर्टिकल स्ट्राइप वाली ड्रेसेज़, पैंट्स, जीन्स, स्लिट्स और स्कर्ट्स पहननी चाहिए। गर्मियों में इनके साथ ओपन वाले स्ट्रेट श्रग कैरी कर सकती हैं। पैरों को लंबा दिखाने के लिए हाई वेस्ट बॉटम्स पहनें। इन बॉटम्स को टेलर्ड क्रॉप टॉप या फॉर्मल शर्ट्स के साथ पेयर कर सकती हैं। अगर आप फुल स्लीव वाली ड्रेस या अपर वेयर नहीं पहनना चाहती हैं तो शॉर्ट स्लीव या स्लीवलेस ड्रेस/ अपर वेयर भी पहन सकती हैं।

सॉलिड कलर्स

कपड़े चुनते वक्त इस बात का ध्यान रख कर आप पा सकती हैं लंबे होने का इल्यूज़न। प्रिंट्स और पैटर्न्स की जगह सॉलिड कलर्स चुनें। बॉटम्स के लिए ब्लैक, मरून, मरसाला जैसे डार्क और रिच ज्वेल टोन्स चुनें, इससे आपके पैर लंबे दिखेंगे। सॉलिड कलर्स आपके शरीर को एकसार दिखाते हैं, जिससे लंबे होने का एक इल्यूज़न मिलता है। वहीं अगर प्रिंट्स या पैटर्न्स होते हैं तो आपके लुक की सिमिट्री ब्रेक हो जाती है।

छोटा बैग और हाई वेस्टिड बॉटम

ओवरसाइज़ बैग्स छोटे कद की लड़कियों को और छोटा दिखाते हैं। क्योंकि इससे उनके शरीर पर वज़न पड़ता है जिससे कद कम दिखता है। इसीलिए हमेशा छोटे क्लच, पर्स या बैग कैरी करें। बेल्ट की ही तरह हाई वेस्टिड बॉटम्स भी आपके धड़ और टांगों को अच्छे से हाइलाइट कर पाते हैं। जो हिस्सा आपकी टी-शर्ट से छिप जाता है, वो उसे लंबा दिखाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…