पिता बना कातिल, गिनती न लिख पाने पर 4 साल की बच्ची को मार डाला
फरीदाबाद में के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 4 साल की मासूम बेटी (Daughter) को सिर्फ इसलिए पीट-पीटकर मार डाला क्योंकि वह ’50 तक गिनती’ नहीं लिख पाई थी। रोंगटे खड़े कर देने वाली ये घटना 21 जनवरी की है,…

फरीदाबाद में के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 4 साल की मासूम बेटी (Daughter) को सिर्फ इसलिए पीट-पीटकर मार डाला क्योंकि वह ’50 तक गिनती’ नहीं लिख पाई थी। रोंगटे खड़े कर देने वाली ये घटना 21 जनवरी की है, जिसका खुलासा पुलिस जांच के बाद शुक्रवार को हुआ।
आरोपी की पहचान 31 वर्षीय कृष्णा जायसवाल के रूप में हुई है। मूल रूप से यूपी के सोनभद्र का रहने वाला कृष्णा और उसकी पत्नी फरीदाबाद की निजी कंपनियों में काम करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए पत्नी दिन की शिफ्ट में काम पर जाती थी, जबकि कृष्णा घर पर रहकर बच्चों की देखभाल करता था। वो अक्सर अपनी बेटी (Daughter) को घर पर ही पढ़ाता था। लेकिन किसे पता था कि एक पिता की गोद, जो सुरक्षा का अहसास कराती है, वही बच्ची का वध स्थल बन जाएगी।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि घटना वाले दिन कृष्णा अपनी बेटी (Daughter) को गिनती सिखा रहा था। उसने बच्ची को एक कागज पर 1 से 50 तक गिनती लिखने का टास्क दिया। बच्ची छोटी थी और गिनती पूरी नहीं कर पाई। बस इतनी सी बात पर कृष्णा अपना आपा खो बैठा। उसने मासूम को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। चीखती-चिल्लाती बच्ची पर उसे तब तक दया नहीं आई, जब तक वह बेसुध होकर गिर नहीं गई। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी गंभीर चोटों के कारण बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
शाम को जब मां काम से घर लौटी, तो उसने अपनी लाडली को बेजान पड़ा देखा। घर का माहौल और पति की हरकतों से उसे अनहोनी का शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता कृष्णा जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
