24 घण्टे ऑनलाइन

स्किन की कई समस्याओं को दूर करेगी सौंफ

गर्मियों का मौसम आने वाला हैं जिसमें ऐसे आहार को शामिल किया जाता हैं जो शरीर को ठंडक प्रदान करें। ऐसा ही एक आहार हैं सौंफ (Fennel) जो अंदरूनी ठंडक प्रदान करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सौंफ स्किन को भी काई तरह…

24GhanteOnline
March 6, 2025
3 min read

गर्मियों का मौसम आने वाला हैं जिसमें ऐसे आहार को शामिल किया जाता हैं जो शरीर को ठंडक प्रदान करें। ऐसा ही एक आहार हैं सौंफ (Fennel) जो अंदरूनी ठंडक प्रदान करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सौंफ स्किन को भी काई तरह के फायदे पहुंचाती हैं। जी हां, सौंफ में उपस्थिति विटामिन के, विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी6, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, सोडियम, कॉपर, जिंक, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व त्वचा को पोषित करते हुए इसकी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सौंफ को चहरे पर इस्तेमाल करने के तरीकों से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

सौंफ (Fennel) और एलोवेरा

इस मिश्रण को बनाने के लिए आपके पास सौंफ और एलोवेरा का होना जरूरी है। अब आप सौंफ को बारीक पीस लें और उसमें एलोवेरा को मिलाएं। अब पेस्ट को त्वचा पर लगाएं। मिश्रण को तकरीबन 15 से 20 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। अब अपनी त्वचा को साधारण पानी से अच्छे से धो लें। इससे ना केवल चेहरे पर चिपचिपाहट दूर हो सकती है बल्कि त्वचा खिली-खिली और बेदाग नजरि आ सकती है। ऐसे में यदि आपकी त्वचा पर किसी भी तरह के दाग-धब्बे हैं तो इस पेस्ट से अपने निशानों को दूर कर सकते हैं।

सौंफ (Fennel) और दही

इस पेस्ट को बनाने के लिए आपके पास दही और सौंफ का होना जरूरी है। अब आप सौंफ को उबाकर उसके पानी और सौंफ को ठंडा करें और उसमें दही को मिलाएं। अब बने मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। 20 से 25 मिनट के लिए इस मिश्रण को त्वचा पर लगा रहने दें। उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। इससे ना केवल बढ़ती उम्र को रोका जा सकता है बल्कि एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स से भी राहत दिला सकते हैं। झुर्रियों की समस्या को दूर करने में भी सौंफ आपके बेहद काम आ सकती है।


सौंफ (Fennel) और टी ट्री ऑयल

इस मिश्रण को बनाने के लिए आपके पास टी ट्री ऑयल की कुछ बूंद और सौंफ का होना जरूरी है। अब आप सौंफ को पानी में उबालें और उसके पानी और सौंफ को ठंडा होने दें और उसमें टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे मिलाएं। अब बने मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के लिए इस मिश्रण को त्वचा पर लगा रहने दें। उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। इससे ना केवल चेहरे पर चिपकी गंदगी को दूर किया जा सकता है बल्कि मृत कोशिकाओं को भी दूर किया जा सकता है। बता दें कि इस पेस्ट से मुहांसों की समस्या से राहत मिल सकती है।

सौंफ (Fennel) का पाउडर और पानी

इस मिश्रण को बनाने के लिए आपके पास केवल सौंफ का होना जरूरी है। अब आप सौंफ को दरदरा पीस लें और उसमें पानी को मिलाएं। अब एक दरदरा पेस्ट तैयार करें और त्वचा पर स्क्रब लगाएं। अब हल्के-हल्के हाथों से सर्कुलर तरीके से 15 से 20 मिनट तक स्क्रब करें और बीच-बीच में पानी की कुछ छींटे मारते रहें। उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से त्वचा का ब्लड फ्लो भी बढ़ता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…