24 घण्टे ऑनलाइन

समुद्र की गहराई में दफन है ये शहर

आज से कई सौ साल पहले दुनिया में ऐसे-ऐसे शहर (Cities) हुआ करते थे, जो अब इतिहास का हिस्सा बन गए हैं। ये शहर अब समुद्र की गहराइयों में विलीन हो गए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही शहरों (Cities) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो…

24GhanteOnline
March 7, 2025
2 min read

आज से कई सौ साल पहले दुनिया में ऐसे-ऐसे शहर (Cities) हुआ करते थे, जो अब इतिहास का हिस्सा बन गए हैं। ये शहर अब समुद्र की गहराइयों में विलीन हो गए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही शहरों (Cities) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रहस्यमय तो हैं ही, साथ ही वो समुद्र की अनंत गहराइयों में डूब गए थे।

जानिए खोए हुए रहस्यमय शहरों (Cities) के बारें में- 


खंभात का खोया हुआ शहर 


इसे खंभात का खोया हुआ शहर कहते हैं, जो 17 साल पहले खंभात की खाड़ी (भारत) में मिला था। बताया जाता है कि यह शहर करीब 9500 साल पहले समुद्र में डूब गया था। साल 2002 में विशेषज्ञों ने इसे खोज निकाला। हालांकि यह अभी भी रहस्य ही है कि यह आखिर कैसे डूबा?

हेरास्लोइन शहर


ये है मिस्र का प्राचीन शहर हेरास्लोइन, जो करीब 1200 साल पहले समुद्र में समा गया था। कुछ साल इसकी खोज की गई। इतिहासकार हेरोटोडस के मुताबिक, यह शहर बेशुमार दौलत के लिए मशहूर था। गोताखोरों को यहां से खजाना भी मिल चुका है।

अलेक्जेंड्रिया


ये है सिकंदर का शहर अलेक्जेंड्रिया (मिस्र), जो करीब 1500 साल पहले भयानक भूकंप के कारण समुद्र में डूब गया था। पानी में इसके खंडहर आज भी मौजूद हैं, जो इस शहर की विरासत को बयां करते हैं।

शी चेंग, चीन


चीन के झेजियांग में शी चेंग नाम का एक शहर हुआ करता था, जो करीब 1300 साल पुराना था, लेकिन साल 1959 में यह शहर गहरी झील में डूब गया। इसे 'लायन सिटी' के नाम से जाना जाता है। हैरानी की बात ये है कि इस शहर के खंडहर आज भी पानी के अंदर बिल्कुल सही स्थिति में हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…