24 घण्टे ऑनलाइन

आपकी फेवरेट लिपस्टिक टूट गई, तो इन तरीके से करें ठीक

लिपस्टिक (Lipstick) महिलाओं के फेवरेट मेकअप प्रोडक्ट्स में से एक है। सिर्फ लिपस्टिक का एक कोट आपके पूरे चेहरे को खिला देता है। कोई खास मौका हो या रोज की लाइफस्टाइल, लिपस्टिक हमेशा हमारे लुक को निखारने में अहम भूमिका…

24GhanteOnline
January 27, 2026
3 min read

लिपस्टिक (Lipstick) महिलाओं के फेवरेट मेकअप प्रोडक्ट्स में से एक है। सिर्फ लिपस्टिक का एक कोट आपके पूरे चेहरे को खिला देता है। कोई खास मौका हो या रोज की लाइफस्टाइल, लिपस्टिक हमेशा हमारे लुक को निखारने में अहम भूमिका निभाती है। मार्केट में कई शेड्स और कई ब्रांड्स की लिपस्टिक बिक रही हैं। कुछ तो काफी महंगी भी होती हैं। हर किसी के पास कोई एक ऐसी लिपस्टिक जरूर होती है जो उनकी फेवरेट होती है, लेकिन जब हमारी फेवरेट लिपस्टिक गलती से टूट जाती है तो दिल टूट सा जाता है। इसे फिर से ठीक करने का सोचते हुए दिमाग में सबसे पहला सवाल यही आता है क्या ये लिपस्टिक अब दोबारा पहले जैसी हो पाएगी?

आपको ये जानकर खुशी होगी कि लिपस्टिक टूटने के बाद भी उसे फिर से अच्छे से इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, थोड़ी सी मेहनत और सही तकनीकों के साथ आप अपनी टूट चुकी लिपस्टिक को पूरी तरह से ठीक कर सकते हैं और फिर से उसे इस्तेमाल कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अगर आपकी फेवरेट लिपस्टिक टूट जाए, तो आप उसे कैसे ठीक कर सकती हैं।

इन तरीकों से ठीक करें टूटी हुए लिपस्टिक(Lipstick) 


हीटिंग प्रोसेस

हीटिंग प्रोसेस टूटी हुई लिपस्टिक (Lipstick) को फिर से जोड़ने का सबसे आसान और सबसे इफेक्टिव तरीका है। इसमें आपको अपने टूटी हुई लिपस्टिक के दोनों हिस्सों को जोड़ने के लिए हीटिंग का इस्तेमाल करना है। सबसे पहले टूटी हुई लिपस्टिक के दोनों टुकड़ों को एक साथ रखें। एक हल्की आंच जैसे कि हॉयर ब्लोअर या एक चम्मच को हल्का गर्म करें और लिपस्टिक के दोनों टुकड़ों के सिरे पर हीट लगाएं। थोड़ी देर तक गर्म रखने के बाद दोनों हिस्सों को धीरे से जोड़ें और कुछ सेकंड तक उन्हें वैसे ही छोड़े रखें। ठंडी होने पर लिपस्टिक पहले जैसी हो जाएगी और आप इसे फिर से यूज कर पाएंगी।

आल्मंड ऑयल और वैसलीन का इस्तेमाल

अगर लिपस्टिक (Lipstick) का टुकड़ा बहुत ज्यादा टूट चुका हो और हीटिंग प्रोसेस से ठीक नहीं हो पा रहा हो, तो आप आल्मंड ऑयल या वेसलीन का यूज कर सकती हैं। यह तरीका थोड़ा समय लेने वाला हो सकता है, लेकिन इसमें आपकी लिपस्टिक की पूरा स्ट्रेक्चर पहले जैसा हो सकता है। सबसे पहले टूटी हुई लिपस्टिक के टुकड़ों को एक साफ बाउल में रखें। फिर इसमें थोड़ा सा आल्मंड ऑयल या वेसलीन डालें। इन्हें अच्छे से मिक्स करें और फिर मिक्शचर को छोटे आकार में गूंथ लें। इसे अपने लिपस्टिक के पुराने केस में सेट कर लें और अच्छे से दबाकर सेट होने दें। एक बार सेट होने के बाद आपकी लिपस्टिक फिर से पहले जैसी हो जाएगी।

फ्रीजर में रखें

अगर आपकी लिपस्टिक (Lipstick) का टूटना अचानक हुआ है और आप उसे जल्द से जल्द ठीक करना चाहती हैं, तो इसे फ्रीजर में रखें। ये तरीका भी काफी हेल्पफुल हो सकता है। आपको अपनी टूटी हुई लिपस्टिक के टुकड़ों को एक साथ जोड़ने के बाद, उसे फ्रीजर में 10-15 मिनट के लिए रखना है। फ्रिज में रखने के बाद लिपस्टिक हार्ड हो जाएगी और आप इसे फिर से इस्तेमाल कर सकेंगी।

नए लिपस्टिक केस में ट्रांसफर करें

कभी-कभी लिपस्टिक (Lipstick) का टूटना इतना ज्यादा होता है कि उसे ठीक करने की बजाय उसे एक नए ट्यूब में ट्रांसफर करना बेहतर होता है। इसके लिए आपको अपनी टूटी हुई लिपस्टिक के टुकड़ों को साफ करके उसे मेल्ट कर लेना है। इसके बाद उसे नए लिपस्टिक केस में ट्रांसफर करना है। इस तरह से आप अपनी बुलेट लिपस्टिक ब्रश की मदद से दोबारा यूज कर सकेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…