24 घण्टे ऑनलाइन

नींबू को ऐसे करें स्टोर, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश

नींबू (Lemon) विटामिन सी का बेस्ट स्रोत है जिसके हेल्थ के लिए अनगिनत फायदे हैं। नींबू (Lemon) वजन को कम करता है, साथ ही इम्यून सिस्टम भी बढ़ाता है। अक्सर हम सब्जियों को स्टोर कर लेते हैं लेकिन नींबू को हम ज्यादा समय तक…

24GhanteOnline
July 18, 2026
2 min read

नींबू (Lemon) विटामिन सी का बेस्ट स्रोत है जिसके हेल्थ के लिए अनगिनत फायदे हैं। नींबू (Lemon) वजन को कम करता है, साथ ही इम्यून सिस्टम भी बढ़ाता है। अक्सर हम सब्जियों को स्टोर कर लेते हैं लेकिन नींबू को हम ज्यादा समय तक स्टोर नहीं कर पातें। नींबू एक से दो दिन में सूखने लगते हैं या फिर खराब होने लगते हैं, जिसकी वजह से हम उन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं कर पाते। आप भी रोज-रोज मार्किट से सब्जियां नहीं खरीदते और नींबू स्टोर करके तरोताजा रखना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं कि कैसे नींबू को तरोताजा रख सकते हैं।

नींबू को स्टोर करने के 6 आसान तरीके:


1.यदि आप आधा नींबू इस्तेमाल करने के बाद आधे नींबू को स्टोर करके रखना चाहती हैं तो बचे हुए नींबू पर थैली लगा कर एयर टाइट कंटेनर में रख सकती हैं। इस कंटेनर को फ्रिज में रख दें आपके नींबू तरो ताजा रहेंगे।

2.नींबू को स्टोर करने का एक और बेस्ट तरीका है कि आप नींबू का रस बर्फ की ट्रे में निकाल कर फ्रिज में रख दें। आप इस रस को जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकती है। इस तरह स्टोर करने से उसके स्वाद में कोई फर्क नहीं आता।

3.नींबू को आप स्टोर करके रखना चाहते हैं तो एक अखबार या टिश्यू पेपर में नींबू रखकर उसमें अच्छे से लपेट दें। अब एक बड़ा एयर टाइट कंटेनर लेकर उसमें टिश्यू पेपर में पैक नींबू को रखकर फ्रिज में रख दें। नींबू को फ्रेश रखने का ये बेस्ट तरीका है। नींबू ऐसे स्टोर करेंगे तो जल्दी खराब नहीं होंगे।

4.नींबू फ्रेश रखने के लिए आप इस तरीके को भी अपना सकते हैं। एक कांच के डिब्बे में सारे नींबू रखकर उसमें दो गिलास पानी डालें, जिससे पानी में नींबू अच्छे से डूब जाएं। इस पानी में आप आधा कप सिरका मिला ले और इसे फ्रिज में रख दें। इससे नींबू 1-2 महीनों तक खराब नहीं होते।

5.नींबू को स्टोर करने का एक तरीका उसके रस को निकाल कर रखना है। आप नींबू को पहले काट लें और इसके रस को एक कटोरी में निचोड़ लें। अब इसे एक छोटी बोतल में भर दें और इसे फ्रिज में रख दें। ध्यान रखें कि नींबू के रस को फ्रिज से बाहर नहीं रखें। इस्तेमाल करने के तुरंत बाद रस को फ्रिज में रख दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…