झड़ते बालों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये नुस्खे
लंबे, काले, घने बाल सभी को पसंद होते हैं। लेकिन, अक्सर केमिकल वाले शैंपू इस्तेमाल करने और बालों का सही ध्यान ना रखने की वजह से बाल गिरने (Hair Fall) लगते हैं। अगर आप भी गिरते बालों की समस्या से परेशान हैं तो चिंता ना…
लंबे, काले, घने बाल सभी को पसंद होते हैं। लेकिन, अक्सर केमिकल वाले शैंपू इस्तेमाल करने और बालों का सही ध्यान ना रखने की वजह से बाल गिरने (Hair Fall) लगते हैं। अगर आप भी गिरते बालों की समस्या से परेशान हैं तो चिंता ना करें। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिन्हें अपनाकर आप कमजोर और गिरते बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
गिरते बालों (Hair Fall) की समस्या से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खे
अंडा लगाएं
अंडे को बालों के लिए हमेशा से अच्छा माना जाता है। मजबूत बाल पाने के लिए अंडा एक बेहतर विकल्प हो सकता है। एक कच्चा फेंटे लें और इस मिश्रण को बालों पर लगाकर, 20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें। अंडे से बालों को कंडिशन और मॉइश्चर मिलता है, जिससे बाल ड्राई नहीं होते हैं।
बाल साफ रखें
बाल गिरने की सबसे अहम वजह डैंड्रफ और स्कैल्प में खुजली होती है। इसलिए, खूबसूरत और हेल्दी बाल पाने के लिए ये जरूरी है कि आप बालों को हमेशा साफ रखें।
गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें
बालों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें क्योंकि गर्म पानी बालों को ड्राई बना देता है जिससे बालों में मौजूद नैचरल ऑयल निकल जाता है और बाल गिरने लगते हैं। इसलिए, बाल धोने के लिए अपने बॉडी टेंपरेचर से थोड़ा ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
लौकी का जूस
लौकी के जूस को बालों पर लगाएं और करीब 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद बालों को धो लें। ऐसा करना बालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
शहद लगाएं
अपने हेयर कंडिशनर में 2-3 चम्मच शहद डालें और इस मिश्रण को गीले बालों पर लगाकर 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद बालों को एक बार फिर अच्छी तरह से धो लें। इससे आपके बालों में चमक आ जाएगी।
बेकिंग सोडा
खूबसूरत और लंबे बाल पाने के लिए 3 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। शैंपू करने के बाद अपने बालों को इस मिश्रण से अच्छी तरह से धोएं। इसके बाद करीब 5 मिनट तक बालों को ऐसे ही रहने दें और फिर पानी से धो लें।
सेब का सिरका
आधा गिलास गर्म पानी में आधा गिलास सेब का सिरका मिलाएं और इस मिक्सचर को बालों पर लगाकर 5 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह से पानी से साफ कर लें ताकि सेब के सिरका की गंध बालों से निकल जाए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
