24 घण्टे ऑनलाइन

मस्सों को हटा कर चेहरे को खूबसूरत बनाएंगे ये नुस्खे

शरीर के किसी भी अंग में मस्सा (Warts) होने पर दर्द या जलन नहीं होती है लेकिन अगर ये चेहरे पर हो जाए तो लुक्स पर असर पड़ता है। कई बार मस्सा (Warts)गर्दन या हाथ पर हो जाता है, जो देखने में अच्छा नहीं लगता है। यूं तो मस्से…

24GhanteOnline
July 14, 2025
2 min read

शरीर के किसी भी अंग में मस्सा (Warts) होने पर दर्द या जलन नहीं होती है लेकिन अगर ये चेहरे पर हो जाए तो लुक्स पर असर पड़ता है। कई बार मस्सा (Warts)गर्दन या हाथ पर हो जाता है, जो देखने में अच्छा नहीं लगता है। यूं तो मस्से को हटाने के लिए बाजार में कई दवाएं और ट्रीटमेंट हैं लेकिन यहां हम आपको मस्सा हटाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप मस्सों से निजात पा सकते हैं।

मस्सों (Warts) को हटाने के नैचुरल तरीके


प्याज का रस

मस्सा (Warts)हटाने के लिए प्याज का रस कारगर साबित होता है। प्याज को कद्दूकस करके इसे मलमल के कपड़े से छान लें और इसका रस अलग कर लें। इस रस को सुबह और शाम रोजाना मस्से पर लगाएं। ऐसा करने से कुछ दिनों के बाद मस्सा सूखकर निकल जाता है।

मस्सा (Warts) हटाने के लिए फ्लॉस

फ्लॉस को मस्से पर बांधने से ये कुछ दिनों में निकल जाता है। फ्लॉस बांधने से मस्से तक खून नहीं पहुंचता है, जिसके कारण यह कुछ दिनों में सूखकर गिर जाता है।

बरगद के पत्ते

बरगद के पत्तों का रस निकालकर रोजाना मस्सों (Warts) पर लगाएं। ऐसा करने से स्किन सॉफ्ट हो जाती है और कुछ समय के बाद मस्से झड़कर निकल जाते हैं। बरगद के पत्तों के अनेक फायदे हैं।

मस्सा (Warts) हटाने के लिए आलू

आलू को काटकर दिन में 3 से 4 बार मस्से पर रगड़ें। ऐसा करने से मस्सा अपने आप सूख जाता है। आलू न सिर्फ मस्सा हटाने के काम आता है बल्कि चेहरे पर इसका रस लगाने से दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।

अलसी के बीज

अलसी के बीजों को पीसकर इसमें शहद मिलाएं और इस पेस्ट को मस्सों पर लगाएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में मस्सा निकलकर गिर जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…