24 घण्टे ऑनलाइन

स्किन का ग्लो रहेगा बरकरार, ट्राई करें ये घरेलू उपाय

स्किन को हेल्दी रखने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। स्किन की चमक और ग्लो (Glow) को बरकरार रखने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। इन घरेलू उपायों को करने से आपकी स्किन हेल्दी रहेगी और त्वचा में…

24GhanteOnline
August 14, 2025
2 min read

स्किन को हेल्दी रखने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। स्किन की चमक और ग्लो (Glow) को बरकरार रखने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। इन घरेलू उपायों को करने से आपकी स्किन हेल्दी रहेगी और त्वचा में निखार आएगा।

आमतौर पर उम्र बढ़ने के साथ त्वचा का निखार (Glow) भी गायब होने लगता है। निखार को वापस लाने के लिए लोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं, परंतु कई बार ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से साइड इफेक्ट्स भी होने लगते हैं। आइए जानते हैं स्किन को हेल्दी बनाए रखने के घरेलू उपाय...

मलाई


चेहरे पर मलाई लगाएं और लगाने के 20 मिनट बाद चेहरे को अच्छे से धो लें। मलाई चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होती है। रोजाना त्वचा पर मलाई लगाने से त्वचा में निखार आने लगता है। आप मलाई में कुछ चीजें मिलाकर फेस पैक भी बना सकती हैं।

मलाई और शहद


स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए एक चम्मच मलाई और एक चम्मच शहद को मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। लगाने के 20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

मलाई और बेसन


मलाई स्किन के लिए फायदेमंद होती है। त्वचा में निखार लाने के लिए एक बड़े चम्मच में मलाई लें और एक बड़ी चम्मच में बेसन ले लें। इन दोनों को मिला लें और चेहरे पर लगा लें। लगाने के 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। आप मलाई, बेसन और हल्दी को मिलाकर फेस पैक भी बना सकती हैं।

मलाई और नींबू से मसाज करें


स्किन को हेल्दी रखने के लिए एक चम्मच मलाई और एक चम्मच नींबू रस को मिला लें और इस मिश्रण से त्वचा की मसाज करें। चेहरे में निखार लाने के लिए रोजाना 4 से 5 मिनट तक आप ऐसा कर सकती हैं। मसाज करने के बाद गीली रुई से चेहरे को अच्छे से साफ कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…