कान दर्द से हैं बेहाल, तो इन उपायों से मिलेगा आराम
कान शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसकी रचना जटिल और अत्यंत नाजुक है। सर्दी या बरसात के मौसम में कान के रोग हो जाते है। अगर इनका समय से इलाज नहीं किया गया तो सुनने की शक्ति पर असर पड़ सकता है। सर्दी ,लगातार तेज और कर्कश…
कान शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसकी रचना जटिल और अत्यंत नाजुक है। सर्दी या बरसात के मौसम में कान के रोग हो जाते है। अगर इनका समय से इलाज नहीं किया गया तो सुनने की शक्ति पर असर पड़ सकता है। सर्दी ,लगातार तेज और कर्कश ध्वनि, कान में चोंट, कान में कीडा घुसना या संक्रमण,कान में अधिक मैल जमा होना या नहाते समय कान में पानी प्रविष्ठ होना इनमें से किसी भी कारण से कान में दर्द (Ear Pain) हो सकता है। अगर आपको भी कान के दर्द की समस्या सता रही है तो अपनाएं ये उपाय।
# तुलसी के पत्ते पीस ले और उसके रस की कुछ बूंदों को कान में डाले। तुलसी के रस का प्रयोग दिन में दो से तीन बार करने पर कान का इंफेक्शन और दर्द दूर होता है। अगर कान में जख्म हो गया है तब भी इससे आराम मिलता हैं।
# लहसुन की दो कलीयों को अच्छी तरह से पीसकर इसमें एक चुटकी नमक मिलाकर वूलेन कपडे से बनायी गयी पुल्टीस को दर्द वाले हिस्से पर रखें ,जल्दी ही दर्द (Ear Pain) में आराम होगा।
# अगर इस बात की सम्भावना है की आपका कान दर्द ऊंचाई में परिवर्तन के कारण है तो च्युइंगम फुलाना या जबरदस्ती जम्हाई लेना आजमायें। आपके कान फूल जायेंगे और आप स्वतः ही बेहतर महसूस करने लगेंगे।
# दर्द वाले कान में हायड्रोजन पेराक्साइड की कुछ बूंदे डालें। इससे कान में जमा मैल( WAX) नरम होकर बाहर निकल जाता है। अगर कान में कोइ संक्रमण होगा तो भी यह उपचार उपकारी रहेगा। हायड्रोजन में उपस्थित आक्सीजन जीवाणुनाशक होती है।
# मेथी के दाने तेल में डाल कर गरम करे और ठंडा होने के बाद इसे छान कर कान में डालने से दर्द से तुरंत आराम मिलता है।
# प्याज का रस निकाल लें, अब रुई के फाये को इस रस में डुबोकर इसे कान के उपर निचोड़ दें , इससे कान में उत्पन्न सूजन, दर्द , एवं संक्रमण को कम करने में मदद मिलती है।
# मुलहठी कान दर्द में उपयोगी है। इसे घी में भूनें । बारीक पीसकर पेस्ट बनाएं। इसे कान के बाह्य भाग में लगाएं। कुछ ही मिनिट में दर्द समाप्त होगा।
# सर्दी में ठंड की वजह से भी कान दर्द की समस्या होने लगती है। ऐसी स्थिति में गरम पानी किसी बोतल में भर कर कोई कपड़ा या तोलिया उस पर लपेट दे और इससे कान के पास सिकाई करे। इससे कुछ देर में कान के दर्द से छुटकारा मिलेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
