24 घण्टे ऑनलाइन

ब्लैकहैड से है परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

ब्लैकहैड (Blackhead) आज की हर युवक और युवतियों की परेशानी का सबसे बडा कारण बन गया है। क्या आप जानते हैं की ब्लैकहैड तब होते है जब आपकी त्वचा के छिद्रों में भरे हुए तेल का ऑक्सीकरण होने लगता है और तब आपकी त्वचा काली होने…

24GhanteOnline
December 7, 2025
4 min read

ब्लैकहैड (Blackhead) आज की हर युवक और युवतियों की परेशानी का सबसे बडा कारण बन गया है। क्या आप जानते हैं की ब्लैकहैड तब होते है जब आपकी त्वचा के छिद्रों में भरे हुए तेल का ऑक्सीकरण होने लगता है और तब आपकी त्वचा काली होने लगती है। बाजार में ब्लैकहैड को हटाने के कई उत्पाद आपको आसानी से मिल जायेंगे लेकिन वे उत्पाद जितना दावा करते है उतने प्रभावशाली नहीं होते हैं। इसके लिए आपको प्रभावशाली घरेलू उपायों की जरुरत है जो आसानी से आपके ब्लैकहैड (Blackhead) को हटाकर आपकी स्किन को सुंदर और मुलायम बनाए। ऐसा ही एक उपाय हाइड्रोजन पेरोक्साइड भी है। ब्लैकहैड को हटाने के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड का उपयोग कैसे किया जाता है।

* हाइड्रोजन पेरोक्साइड आपकी त्वचा से ब्लैकहैड को पूरी तरह से हटा देता है। इसके लिए 1 चम्मच तेल से अपने चेहरे की मसाज करे। इससे आपके चेहरे की नमी पूरी तरह से बरकरार बनी रहेंगी।

* हाइड्रोजन पेरोक्साइड का उपयोग ब्लैकहैड को हटाने के लिए करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ निर्देशों का पालन करना है जो हम आपने पाठकों को आज बताने जा रहे है।

*आप घर पर शक्कर और पानी से बनाए हुए स्क्रब का उपयोग भी यहाँ कर सकते है। इसके बाद उन जगहों पर ध्यान रखे जो ब्लैकहैड से प्रभावित है, उन्हें भी धोने की जरुरत है। यह आसानी से ऑक्सीकरण वाले ब्लैकहैड के भाग को हटा देगा। इसके बाद चेहरे को दोबारा धो लीजिए।

*अब हाइड्रोजन पेरोक्साइड ट्रीटमेंट करने का समय आ गया है। कॉटन बॉल लेकर उसमे हाइड्रोजन पेरोक्साइड में डुबोये और धीरे-धीरे उसे अपने ब्लैकहैड पर लगाए। ध्यान रहे की अपनी आँखों और अपने बालो को इससे बिल्कुल दूर रखे। क्योकि इससे आपके बालो को हानि भी हो सकती है।

*सबसे पहले माइल्ड क्लींजर से अपने चेहरे को साफ कर ले और चेहरे पर आए अतिरिक्त तेल, बैक्टीरिया और धुल-मिटटी को साफ कर दे। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लीजिये और फिर चेहरे को पूरी तरह से सूखने दीजिए।

आप इसका उपयोग ब्लैकहैड के निशानों को हटाने के लिए भी कर सकते है। इसके लिए आपको सिर्फ इसे अपने चेहरे पर लगाने की जरुरत है और फिर कॉटन की सहायता से प्रभावित जगहों हाइड्रोजन पेरोक्साइड और पानी के मिश्रण को रगड़। अब इसे रातभर ऐसा ही रहने दीजिए और सुबह उठते ही पानी से धो लीजिए। समय के साथ-साथ आपको लगेगा की आपकी त्वचा पहले की तुलना में काफी सुंदर और सााफ दिखने लगी है।

इन बातों का रखें ध्यान


*कभी भी अपनी त्वचा में ज्यादा मात्रा में इसका उपयोग ना करे। क्योकि कयी बार इसके ज्यादा उपयोग करने से आपन अपने चेहरे को नमी भी खो सकते है।

*चेहरा साफ करने के लिए हमेशा हफ्ते में 1 या 2 बार स्क्रब का उपयोग जरुर करे। इससे यह छिद्रों पर काम करने लगेगा और चेहरे पर होने वाले ब्लैकहैड से भी आपकी रक्षा करेगा।

*यदि आप चाहो तो अपने चेहरे को साफ करने के लिए शक्कर की जगह नमक का उपयोग भी कर सकते हो। हालांकि नमक त्वचा को सूखा बनाता है, जबकि शक्कर नमी प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त शक्कर अल्फॉहाइड्रोक्सी एसिड का भी अच्छा स्त्रोत है जो आपके चेहरे के छिद्रों को मुलायम रखता है। इसलिए नमक के स्थान पर आप शक्कर का प्रयोग ही करें।

*यदि आप नमक का प्रयोग करते हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि यह आपकी आँखों से दूर ही रहे। यदि गलती से कभी नमक वाले पानी की बूंदें आपकी आँखों में चली जाए तो तुरन्त आँखों को साफ व शीतल जल से धो लें, जिससे उसका असर आँखों पर नहीं पड़ेगा। धोने के बाद भी आपको कुछ तकलीफ महसूस होती है तो तुरन्त नेत्र चिकित्सक से सम्पर्क करें।

*यदि आप अपने चेहरे पर हाइड्रोजन पेरोक्साइड का उपयोग नहीं करना चाहते, तो आप इसकी जगह पर नींबू के रस का उपयोग भी कर सकते हैं। ब्लैकहैड और चेहरे के दानों को हटाने के लिए यह भी एक अच्छा उपाय है।

*अपनी त्वचा को नम और शांत रखने के लिए हमेशा माइल्ड फेस क्लींजर का ही उपयोग करें। सभी प्राकृतिक उत्पाद बेहतरीन होते हैं, विशेषत: जब आप ब्लैकहैड और दूसरी त्वचा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे होते हों तब आपको प्राकृतिक उत्पादों का ही उपयोग करते रहना चाहिए।

*जब कभी भी ब्लैकहैड को हटाने के उपाय की बात की जाती है तो उसमें हाइड्रोजन पेरोक्साइड सबसे प्रभावशाली साबित होता है। ब्लैकहैड की समस्या से छुटकारा पाना निश्चित ही काफी मुश्किल है, क्योंकि ऐसे समय में आपको किसी ऐसे उत्पाद की जरूरत होती है जो ब्लैकहैड को पूरी तरह भर दे और यह काम हाइड्रोजन पेरोक्साइड अच्छी तरह से करता है। इस ट्रीटमेंट से आप अपने ब्लैकहैड को हमेशा के लिए हटा सकते हैं और अपनी त्वचा को साफ और दमकती हुई बना बना सकते हो।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…