अनचाहे बालों को हटाने के लिए अपनाएं ये उपाय
खूबसूरत दिखना हर किसी की चाहत होती है। खासतौर पर लड़कियां अपने लुक को लेकर काफी कॉन्शियस होती हैं। मगर कुछ लड़कियों के अपर लिप पर हेयर (Upper Lip Hair) ग्रोथ होते हैं, जो कि देखने में अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में इनसे…
खूबसूरत दिखना हर किसी की चाहत होती है। खासतौर पर लड़कियां अपने लुक को लेकर काफी कॉन्शियस होती हैं। मगर कुछ लड़कियों के अपर लिप पर हेयर (Upper Lip Hair) ग्रोथ होते हैं, जो कि देखने में अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं वैक्स, थ्रेड और ब्लीच का सहारा लेती हैं।
लेकिन इन उपायों के अलावा कुछ घरेलू उपाय भी हैं जिन्हें अपना कर आप अपने लिप्स के इन अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं।
जानते हैं इन उपायों के बारे में…
- बेसन और हल्दी का इस्तेमाल प्राचीन समय से होता चला आ रहा है। बेसन और हल्दी से रंग भी निखरता है। इसके अलावा इससे चेहरे के अनचाहे बाल भी दूर होते हैं। बेसन में हल्दी और थोड़ा सा दूध डालकर पेस्ट बना लें। फिर इसे अपर लिप्स पर लगा लें। इसके सूखने पर इसे धीरे धीरे रगड़ कर साफ कर दें। इससे इन अनचाहे बालों से छुटकारा मिलेगा।
- अंडे का सफेद भाग भी अनचाहे बाल हटाने में काफी कारगर है। इसके लिए अंडे का सफ़ेद भाग लें और इसमें मकई का आटा और चीनी मिला कर पेस्ट बना लें। फिर इसको अपर लिप पर लगाएं। इसे सूखने तक लगा रहने दें। फिर हल्के हाथ से साफ कर लें।
- इसके लिए एक चम्मच चीनी में आधा चम्मच नींबू का रस मिला लें। फिर इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर ओवन में रख दें। जब चीनी पिघल जाए तो इस मिश्रण को बाहर निकाल लें और प्अपर लिप पर लगाएं।
- अपर लिप्स के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए दही और शहद का पेस्ट लगाएं। इसके लिए शहद, दही और एक चुटकी हल्दी डाल कर पेस्ट तैयार करें। इसे भी सूखने तक लगाए रखें फिर इसे हल्के हाथों से रगड़ कर साफ कर लें। इस पैक को आप सप्ताह में एक या दो बार जरूर लगाएं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
