मार्बल के फर्श में आएगी चमक, आज़माएं ये टिप्स
फर्श (Floor) को साफ रखना न केवल खूबसूरत घर के लिए जरूरी है बल्कि बीमारियों से सुरक्षा के लिए भी ये जरूरी है। मार्बल की प्राकृतिक सुन्दर बनावट के कारण ही इसे घर के फर्श में , रसोई घर में तथा बाथरूम आदि में लगाया जाता है।…
फर्श (Floor) को साफ रखना न केवल खूबसूरत घर के लिए जरूरी है बल्कि बीमारियों से सुरक्षा के लिए भी ये जरूरी है। मार्बल की प्राकृतिक सुन्दर बनावट के कारण ही इसे घर के फर्श में , रसोई घर में तथा बाथरूम आदि में लगाया जाता है। कुछ लोग मार्बल पर पोछा लगाना ही सफाई करना समझते हैं, लेकिन ऐसा नही है।
मार्बल अपेक्षाकृत नाजुक होता है। इसलिए इसे हमेशा नर्म कपड़े या स्पौन्ज से साफ करना चाहिए। इसीलिए आज हम आपको मार्बल (Marble Floor) को कैसे साफ करें इसकी कुछ आसान टिप्स बताएगे।
क्लीनर हो ऐसा
मार्बल को कभी भी विनेगर , नींबू आदि अम्लीय चीजों से साफ नहीं करना चाहिए। मार्बल की सफाई करने के लिए क्लीनर का पी एच सात होना चाहिए यानि यह न तो अम्लीय हो न क्षारीय। इससे मार्बल की चमक बनी रहती है।
बर्तन धोने का डिटर्जेंट
अधिक सफाई के लिए बर्तन धोने के साबुन और गुनगुने पानी से मार्बल की सफाई करनी चाहिए। कॉफी जूस आदि का दाग मिटाने के लिए गुनगुने पानी में पी एच न्यूट्रल बर्तन धोने का डिटर्जेंट मिलाकर इससे साफ करना चाहिए।
सुखा आटा
यदि मार्बल के फर्श पर तेल, घी या दूध गिर जाए तो उस की चिकनाई हटाने के लिए उस पर सूखा आटा छिड़क कर उस के चिकनापन को हटा सकते है।
हाइड्रोजन पैराक्साइड
ज्यादा गंदे फर्श को हाइड्रोजन पैराक्साइड के इस्तेमाल से साफ़ किया जा सकता है। इस के लिए हइड्रोजन पैराक्साइड में भीगे कपड़े को दागधब्बों पर घुमा कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर साफ पानी से धो दें।
बेकिंग सोडा
पानी में बेकिंग सोडा मिला कर फर्श पर गाढ़ा पेस्ट लगा कर आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर गीले कपड़े से इसे हल्के हाथों से रब कर के साफ कर लें। ऐसा करने से किसी भी प्रकार के दागधब्बे साफ हो जाते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
