वैलेंटाइन से पहले चेहरे पर पिंपल ने बोल दिया है हमला, तो अपनाएं ये तरीका
स्किन प्रॉब्लम में सबसे कॉमन दिक्कत पिंपल्स की ही है। अक्सर ये तब ही होता है जब आपको किसी फंक्शन में जाना हो या फिर कोई स्पेशल डे आने वाला हो। शरीर में जब हॉर्मोन्स लेवल डिस्टर्ब होता है तब ये दिक्कत हो सकती है, इसके…
स्किन प्रॉब्लम में सबसे कॉमन दिक्कत पिंपल्स की ही है। अक्सर ये तब ही होता है जब आपको किसी फंक्शन में जाना हो या फिर कोई स्पेशल डे आने वाला हो। शरीर में जब हॉर्मोन्स लेवल डिस्टर्ब होता है तब ये दिक्कत हो सकती है, इसके अलावा मौसम के बदलने, जंक फूड या ऑयली फूड खाने से भी पिंपल (Pimples) हो सकता है। शुरुआत में ये छोटे दाले की तरह होता है और कुछ ही दिन में एक बड़े मोटे पिंपल के रूप में उभर सकता है। अगर आपके साथ ऐसा वैलेंटाइन वीक से पहले हो जाए तो पहले ही जान लें पिंपल से निपटने के तरीके। इन तरीको को अपनाकर पिंपल (Pimples) का दाग भी गायब हो जाएगा।
बेकिंग पाउडर और गुलाब जल वाला नुस्खा
इस नुस्खे को अपनाने के लिए दो चुटकी बेकिंग सोडा में एक बूंद नींबू का रस और थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर तैयार पेस्ट को पिंपल (Pimples) पर लगाएं। जब पेस्ट सूख जाए तो इसे ताजे पानी से साफ कर दें। इस पेस्ट को पिंपल पर रात में लगाकर भी सो सकते हैं। हालांकि, सेंसेटिव स्किन वाले लोग इसे कुछ देर में ही धोकर साफ कर दें।
लौंग करेगी पिंपल (Pimples) गायब
लौंग का इस्तेमाल सेहत और स्किन से जुड़ी समस्याओं में किया जाता है। पिंपल से निपटने के लिए आप लौंग को पीसकर बारीक पाउडर बना लें। फिर लौंग पाउडर में गुनगुना पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और फिर इस पेस्ट को पिंपल वाली जगह पर लगाएं। रात में इसे लगाकर छोड़ दें और अगली सुबह तक पिंपल गायब हो जाएगा।
पिंपल (Pimples) से निपटने में जायफल आ सकता है काम
जायफल काफी गर्म होता है और ये पिंपल में जमा पस को निकाल सकता है। पिंपल पर इसका इस्तेमाल करने के लिए जायफल का पाउडर लें और इसमें एलोवेरा मिलाकर पिंपल पर लगाएं। कुछ देर लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें।
पिंपल (Pimples) के दाग हटाने के लिए अपनाएं ये तरीका
कई बार पिंपल तो गायब हो जाता है लेकिन उसका दाग लंबे समय तक चेहरे पर रहता है। ऐसे में दाग से निपटने के लिए आप एलोवेरा जेल को लगाएं। ये स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से निपटने में मदद करता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
