बरसात में नहीं खराब होगा खाने-पीने का सामान, आजमाएं लें दादी-नानी के बताएं ये नुस्खे
बरसात का मौसम अपने साथ ढेर सारी परेशानियां लेकर आता है। इन्हीं परेशानियों में से एक है, नमी की वजह से खाने (Food Items) में सीलन आना। बारिश के मौसम में नमकीन, बिस्किट जैसे खाने का सामान सीलन आने की वजह से मुलायम हो जाता…
बरसात का मौसम अपने साथ ढेर सारी परेशानियां लेकर आता है। इन्हीं परेशानियों में से एक है, नमी की वजह से खाने (Food Items) में सीलन आना। बारिश के मौसम में नमकीन, बिस्किट जैसे खाने का सामान सीलन आने की वजह से मुलायम हो जाता है तो वहीं कॉफी और हॉर्लिक्स जैसी चीजें हवा लगने की वजह से जम जाती हैं। ऐसे कई और खाने के सामान है जो बारिश के मौसम में सील जाते हैं। ऐसे में कुछ खास टिप्स तो अगर फॉलो किया जाए तो इस प्रॉब्लम से बचा जा सकता है। आज हम आपके लिए इसी से जुड़ी कुछ बड़े काम की टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपनी रसोई में रखी खाने की चीजों को काफी हद तक प्रोटेक्ट कर सकती हैं।
आटे और दाल में डालें तेजपत्ता
किसी भी सब्जी के स्वाद को बढ़ाने वाला तेजपत्ता, बारिश के मौसम में खाने के सामान को सीलन और कीड़े से भी बचा सकता है। इसके लिए आटे, दाल और चावल के कंटेनर में तेजपत्ता डालकर रखें। ऐसा करने से कंटेनर के अंदर सीलन कभी नहीं आएगी और कीड़े भी नही पड़ेंगे। चावल को कीड़ों से बचाने के लिए बारिश के मौसम में चावल के कंटेनर में नीम का पत्ता भी डाल सकते हैं।
नमकीन और बिस्किट को सीलन से ऐसे बचाएं
बारिश के मौसम में नमकीन और बिस्किट अक्सर सील जाते हैं, जिसकी वजह से ये बहुत सॉफ्ट और सॉगी हो जाते हैं। क्रंचीनेस खत्म होने की वजह से इनका स्वाद भी खराब लगने लगता है। इसलिए नमकीन और बिस्किट को हमेशा एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रखें। इसके अलावा बिस्किट को जिस डिब्बे में स्टोर कर रहे हैं उसमें चीनी के कुछ भी दाने डाल दें।
कॉफी को सीलन से बचाएं
कॉफी पाउडर को अगर अच्छे से स्टोर करके नहीं रखा गया, तो वह बहुत जल्दी खराब हो जाता है। जल्दी ही इसमें सीलन आ जाती है और इसकी खुशबू भी खत्म हो जाती है। बारिश के मौसम में कॉफी पाउडर को खराब होने से बचाने के लिए चावल के दाने का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक टिशू पेपर में चावल के दाने लपेटकर इसे कॉफी के डिब्बे में डालकर रखने से कॉफी में सीलन नहीं आती। साथ ही इसकी खुशबू भी बनी रहती है।
नमक में डालें मुरमुरा
बारिश के मौसम में नमक में भी सीलन आने लगती है। नमक को सीलन से बचाने के लिए मुरमुरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। बरसात के मौसम में नमक के डिब्बे में मुरमुरा यानी पफ्ड राइस डालकर रखने से इसमें कभी सीलन नहीं आती। पफ्ड राइस नमक की सारी नमी को सोख लेता है, जिससे नमक ज्यों का त्यों बना रहता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
