NDA में पहली बार 17 लड़कियां हुई शामिल, परेड में दिखी नारी शक्ति की झलक
पुणे के खड़कवासला स्थित For the first time, 17 girls joined NDA परिसर में आज, 30 मई को ऐतिहासिक नजारा दिखा। For the first time, 17 girls joined NDA के इतिहास में ये नजारा पहली बार देखने को मिला। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी…
पुणे के खड़कवासला स्थित For the first time, 17 girls joined NDA परिसर में आज, 30 मई को ऐतिहासिक नजारा दिखा। For the first time, 17 girls joined NDA के इतिहास में ये नजारा पहली बार देखने को मिला। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से पास आउट 17 महिला कैडेट के पहले बैच को ग्रेजुएट की डिग्री दी गई। पासिंग आउट परेड में नारी शक्ति की झलक देखने को मिली। इसमें कैडेट्स के अभिभावकों को भी बुलाया गया था। अकादमी में आयोजित 148वें एनडीए कोर्स के दीक्षांत समारोह के दौरान कम से कम 339 कैडेटों को डिग्री प्रदान की गई। परेड में पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह शामिल हुए।
परेड को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार इस ग्राउंड से लड़कियों का बैच पास आउट हो रहा है। नारी शक्ति को सलाम है। वीके सिंह ने कहा कि यह लड़कियों के लिए एक नई संभावनाओं की शुरुआत है। उन्होंने परेड की सलामी भी ली और 3 कैडेट्स को प्रेसिडेंट्स मेडल दिए।
श्रीति दक्ष ने दर्ज कराया इतिहास में अपना नाम
डिवीजन कैडेट श्रीति दक्ष ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। वह बीए स्ट्रीम में प्रथम रैंक हासिल करने के लिए सिल्वर मेडल और चीफ ऑफ एयर स्टाफ ट्रॉफी प्राप्त करने वाली पहली महिला कैडेट बनी। लकी कुमार को बीएससी स्ट्रीम में टॉप करने के लिए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ट्रॉफी दी गई।
UPSC NDA और NA-1 का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक
बटालियन कैडेट कैप्टन प्रिंस कुमार कुशवाहा ने कंप्यूटर साइंस ब्रांच में टॉप करने के लिए चीफ ऑफ नेवल स्टाफ ट्रॉफी जीती और अकादमी कैडेट कैप्टन उदयवीर सिंह नेगी बीटेक स्ट्रीम में टॉपर बने।
NDA में महिलाओं की एंट्री
एनडीए में महिलाओं की एंंट्री 2021 में हुई। 2021 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने पहली बार महिलाओं को एनडीए परीक्षा के लिए आवेदन करने की अनुमति दी। इसके पहले इस परीक्षा में महिलाओं को आवेदन करने की अनुमति नहीं थी। कैडेट्स को दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से B।Sc।, B।A। और B।Tech। की डिग्री प्रदान की गई।
कितनी महिलाओं को अब तक मिला NDA में एडमिशन
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मार्च में संसद में बताया था कि 2022 में महिला कैडेट्स के पहले बैच की एंट्री के बाद से अब तक कुल 126 महिलाओं को एनडीए में एडमिशन मिला है। जिसमें से 121 अभी ट्रेनिंग ले रही हैं। वहीं कुल 5 कैडेट्स ने इस्तीफा दे दिया था। 121 महिलाएं देश के 17 राज्यों से हैं। सबसे ज्यादा हरियाणा की 35 महिला कैडेट हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
