24 घण्टे ऑनलाइन

दुपट्टे का इस तरह करें इस्तेमाल, लुक में लग जाएंगे चार चांद

दुपट्टे ( dupatta) को अलग-अलग अंदाज में लेकर आप अपने लुक को चार चांद लगाने के साथ ही भीड़ से अलग भी नजर आ सकती हैं। दुपट्टे को वही पुराने और बोरिंग तरीके से लेने के बजाए कुछ नए और ट्रेन्डी तरीके से पहने। इससे आपका लुक…

24GhanteOnline
January 4, 2026
2 min read

दुपट्टे ( dupatta) को अलग-अलग अंदाज में लेकर आप अपने लुक को चार चांद लगाने के साथ ही भीड़ से अलग भी नजर आ सकती हैं। दुपट्टे को वही पुराने और बोरिंग तरीके से लेने के बजाए कुछ नए और ट्रेन्डी तरीके से पहने। इससे आपका लुक बिना रोज नए ड्रेसेज बदले ही भीड़ में अलग दिखेगा। एक ही परिधान को अलग अलग तरह से पहकर आप भी अपने काम और दोस्तों के बीच काफी सराहना बटोर सकते हैं। कपड़ों के ब्रांड शेड्स ऑफ इंडिया में डिजाइन डायरेक्टर मनदीप ने विभिन्न प्रकार से दुपट्टा लेने के बारे में कुछ आसान सुझाव दिए हैं जो इस प्रकार हैं :

– दुपट्टे को अपने सिर पर लपेटें। वैसे यह डिजाइन अपने आप में ही पूरा है और आपको अलग लुक देता है, लेकिन अगर आप चाहें तो इसके साथ माथे पर आभूषण भी पहन सकती हैं।

– हाथ पर पारंपरिक रूप से दुपट्टा ओढ़ने की बजाय इसे अपने हाथ पर बांधकर एक एक्सेसरी के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आप अपने पारंपरिक परिधान के साथ आधुनिकता का समावेश कर सकती हैं।

– दुपट्टा गले में लपेटने की बजाय आप इसे कंधे की ओर से दोनों तरफ सामने लटका कर ओढ़ सकती हैं। यह कैजुअल लुक हमेशा प्रभावी है।

– पार्टी में शामिल होने के दौरान आप अपने दुपट्टे को गर्दन के चारों ओर लपेट कर कैजुअल कपड़ों के साथ भी आकर्षक व क्लासी लुक पा सकता हैं।

– अगर आप सादगी से दुपट्टा लेना चाहती हैं तो पारंपरिक स्टाइल से दुपट्टा लेना ही आपके लिए बेहतर है और यह स्टाइल सदबहार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…