24 घण्टे ऑनलाइन

झुलसाती गर्मी में ठंडक पहुंचाएगी फ्रूट आइसक्रीम

कई लोगों को डिनर के बाद मीठे की चाहत होती हैं। अगर आप भी मीठे में कोई विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं फ्रूट आइसक्रीम (Fruit Ice Cream) बनाने की रेसिपी। फ्रूट आइसक्रीम बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और…

24GhanteOnline
June 5, 2026
2 min read

कई लोगों को डिनर के बाद मीठे की चाहत होती हैं। अगर आप भी मीठे में कोई विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं फ्रूट आइसक्रीम (Fruit Ice Cream) बनाने की रेसिपी। फ्रूट आइसक्रीम बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और इसे आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता हैं। डिनर के बाद मीठे में फ्रूट आइसक्रीम (Fruit Ice Cream) एक बेहतरीन ऑप्शन बनेगा। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

फ्रूट आइसक्रीम (Fruit Ice Cream) बनाने की सामग्री


दूध - 1 लीटर
चीनी - ढाई कप (स्वादानुसार)
मिल्क पाउडर - डेढ़ कप
फ्रूट क्रश - 1/4 कप
ड्राई फ्रूट्स - 1/2 कप
टूटी-फ्रूटी - 2 टी स्पून
मिक्स फ्रूट्स - 1 कप

फ्रूट आइसक्रीम (Fruit Ice Cream) बनाने की विधि


फ्रूट आइसक्रीम (Fruit Ice Cream) बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। इसके बाद दूध में मिल्क पाउडर और स्वादानुसार चीनी डालकर चम्मच की मदद से अच्छी तरह से घोल दें और गर्म होने दें। अब दूध को धीमी आंच पर ही गाढ़ा होने तक पकने दें। दूध को गाढ़ा होने में 30-35 मिनट तक का वक्त लग सकता है।

जब दूध गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और एक बर्तन में गाढ़ा दूध निकालकर उसे आइसक्रीम मोल्ड में डालकर 5-6 घंटे के लिए जमाने को रख दें। तय समय के बाद आइसक्रीम को निकालें और उसे एक सर्विग गिलास या बाउल में डाल दें।

इसके बाद उसके ऊपर बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स, टूटी फ्रूटी और वेफर डालकर सजावट करें। आखिर में ऊपर से मिक्स फ्रूट्स (अंगूर, आम, केला, अनार स्ट्रॉबेरी आदि) आइसक्रीम को गार्निश करें।

स्वाद से भरपूर फ्रूट आइसक्रीम (Fruit Ice Cream) बनकर तैयार है। इसका स्वाद सभी को काफी पसंद आएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…