24 घण्टे ऑनलाइन

अपनी डाइट में शामिल करें ये फल, जवां और ग्लोइंग बनेगी स्किन

दमकती त्वचा अर्थात ग्लोइंग स्किन (Glowing Skin) की चाहत सभी को होती हैं। सभी चाहते हैं कि उनकी स्किन पर ऐसा प्राकृतिक निखार हो कि बिना मेकअप के भी चेहरा चांद जैसा खूबसूरत दिखाई दे। इसके लिए आपको त्वचा का ऊपर से तो ख्याल…

24GhanteOnline
November 4, 2025
4 min read

दमकती त्वचा अर्थात ग्लोइंग स्किन (Glowing Skin) की चाहत सभी को होती हैं। सभी चाहते हैं कि उनकी स्किन पर ऐसा प्राकृतिक निखार हो कि बिना मेकअप के भी चेहरा चांद जैसा खूबसूरत दिखाई दे। इसके लिए आपको त्वचा का ऊपर से तो ख्याल रखना ही पड़ेगा, लेकिन इसी के साथ इसे अंदरूनी पोषण की भी जरूरत पड़ेगी। आपका यह काम करेंगे पोषण से भरपूर विभिन्न प्रकार के फल जिनके सेवन से स्किन को विटामिन और मिनरल की भरपाई हो सके और त्वचा में प्राकृतिक रूप से निखार आ सकें। आज हम आपको कुछ ऐसे ही फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर आप अपनी स्किन को जवां और ग्लोइंग (Glowing Skin) बना सकती हैं। आइये जानते हैं इन फलों के बारे में...

केला

केले में पोटैशियम का स्तर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। आयरन और विटमिन्स से भरपूर होने के कारण यह फल जितना अच्छा पेट के लिए होता है, उतना ही प्रभावी त्वचा के लिए भी होता है। आप अपने स्किन केयर रेजीम के साथ अपनी डेली डायट में भी कम से कम एक केला जरूर ऐड करें। यह आपकी त्वचा की पीएच वैल्यू को बनाए रखता है। पीएच एक ऐसी इकाई होती है, जिसके जरिए किसी पदार्थ में अम्ल और क्षार की मात्रा को नापा जाता है। त्वचा को ग्लोइंग और हेल्दी रखने के लिए अम्ल और क्षार का स्तर सही होना जरूरी होता है। हर दिन एक केला खाने का असर आपको अपनी त्वचा पर खुद महसूस होने लगेगा।


तरबूज

तरबूज पानी से भरपूर होता है। तरबूज विटामिन ए, सी, बी1 और बी6 से भी भरपूर होता है। ये कैरोटीनॉयड, फ्लेवोनोइड्स और लाइकोपीन से भी भरपूर होता है। तरबूज में मौजूद लाइकोपीन आपकी त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। पानी की मात्रा अधिक होने के कारण तरबूज त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं। ये टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है।

अनानास

अनानास का इस्तेमाल फेस पैक के रूप में भी किया जाता है। इसमें ब्रोमेलैन नामक एक एंजाइम होता है। ये मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। ब्रोमेलैन त्वचा की सूजन को कम करता है। अनानास में कई आवश्यक मिनरल के साथ विटामिन ए, सी और के होता है। ये त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

आम

आम कई गुणों से समृद्ध होता है और यही वजह है कि इसे फलों का राजा कहा गया है। आम में मौजूद विटामिन-ए त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा, आम में विटामिन-सी भी समृद्ध मात्रा में मौजूद होता है। यह त्वचा की चमक बढ़ाकर उसे जवां बनाए रखने में सहायक सिद्ध हो सकता है।

अनार

त्वचा के पीएच स्तर को सही बनाए रखने के लिए आपके फ्रूट्स में या आपकी डायट में पोटैशियम की मात्रा का सही होना जरूरी होता है। इस हिसाब से अनार का सेवन आपकी त्वचा के लिए बहुत अधिक लाभकारी होता है। अनार में भी आलू और केले की तरह पोटैशियम और आयरन के साथ कई तरह के विटमिन्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप हर दिन एक बडे़ आकार के अनार का सेवन करके अपनी त्वचा को जवां और रेडिएंट ग्लो वाला बना सकती हैं।

संतरा

ग्लोइंग स्किन के लिए संतरे का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। संतरे को प्राकृतिक ब्लीच के रूप में जाना जाता है। यह त्वचा की चमक को बढ़ा सकता है। साथ ही इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा की बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम कर उसकी रौनक बढ़ा सकते हैं।

पपीता

पपीते को भी एक अच्छा ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है। इसके अलावा, यह मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर वहां नई और स्वस्थ कोशिकाओं को बढ़ावा देता है। यह प्रक्रिया त्वचा में निखार लाने में मदद करती है। इसके अलावा, पपिता पिंपल्स, दाग-धब्बों, और झुर्रियों की समस्या को भी कम कर सकता है। साथ ही यह सूर्य की हानिकारक किरणों से भी त्वचा की रक्षा करता है।

नारियल पानी

नारियल पानी प्राकृतिक गुणों का खजाना होता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व पूरी तरह शुद्ध होते हैं और हर्बल होते हैं। क्योंकि इनमें मिलावट संभव ही नहीं है। इसलिए जब भी संपूर्ण और शुद्ध पोषण की बात आती है तो नारियल पानी को सबसे ऊपर रखा जाता है। नारियल पानी त्वचा पर लगाने, पीने और बालों में लगाने पर शानदार रिजल्ट देता है। हर दिन एक नारियल पानी पीना आपको सालों-साल जवां बनाए रख सकता है। क्योंकि इसमें पोटैशियम के साथ ही कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, विटमिन्स होते हैं। साथ ही इसकी मलाई में फाइबर्स और हेल्दी फैटी एसिड्स पाए जाते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…