हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची, प्रशासन अलर्ट
हरिद्वार: राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश और श्रीनगर डैम से पानी छोड़े जाने के कारण हरिद्वार में गंगा (Ganga) चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गई है। बरसात के वर्तमान मौसम में हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज पर…

हरिद्वार: राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश और श्रीनगर डैम से पानी छोड़े जाने के कारण हरिद्वार में गंगा (Ganga) चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गई है। बरसात के वर्तमान मौसम में हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज पर मंगलवार सुबह 11 बजे गंगा का जलस्तर पहली बार 292.90 मीटर दर्ज किया गया जो चेतावनी निशान 293 मीटर से केवल 0.10 मीटर नीचे है। हरिद्वार में गंगा का खतरे का निशान 294 मीटर पर है। हरिद्वार में सीजन में यह अब तक का सबसे अधिक जलस्तर है।
उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ (बैराज) भारत भूषण शर्मा ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के कारण बैराज पर अतिरिक्त गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। इससे नदी का बहाव तेज हो गया है और निचले तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि तटबंधों की निगरानी बढ़ दी गयी है और गंगा की अपस्ट्रीम तथा डाउनस्ट्रीम में जल प्रवाह पूरी नजर रखी जा रही है। कंट्रोल रूम से जिला प्रशासन को लगातार गंगा में जलप्रवाह के स्तर की सूचना दी जा रही है। उत्तर प्रदेश में गंगा प्रवाह वाले जनपदों को अलर्ट रहने कीसूचना भेज दी गई।
डीएम मयूर दीक्षित ने सभी विभागीय अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जलभराव और कटाव वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए। किसी भी आपदा की सूचना पर तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किए जाएं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…
