24 घण्टे ऑनलाइन

सिर से डैंड्रफ हो जाएगी दूर, ऐसे करें इस्तेमाल

सर्दियों में बालों में डैंड्रफ ( dandruff) की समस्या काफी आम होती है। डैंड्रफ ( dandruff) की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डैंड्रफ से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे…

24GhanteOnline
June 20, 2026
3 min read

सर्दियों में बालों में डैंड्रफ ( dandruff) की समस्या काफी आम होती है। डैंड्रफ ( dandruff) की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डैंड्रफ से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे डैंड्रफ से छुटकारा पाया जा सकता है। डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लहसुन (garlic) सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लहसुन के कई आयुर्वेदिक फायदे भी होते हैं। सेहत के साथ ही लहसुन स्किन और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। प्राचीन जड़ी बूटी लहसुन एलिसिन का एक शक्तिशाली स्रोत है, एक प्राकृतिक एंटिफंगल है जिसमें एंटी-कैंडिडा गुण होते हैं जो रोगाणुओं को समाप्त करके रूसी का इलाज करते हैं, जो डैंड्रफ से छुटकारा दिलाते हैं। इसके अलावा, लहसुन विटामिन ए और सी का एक उत्कृष्ट स्रोत है, और सल्फर यौगिकों, फाइबर, मैग्नीशियम, सेलेनियम, जर्मेनियम और अमीनो एसिड का एक अच्छा स्रोत है।

इसके अतिरिक्त, इसमें आयरन, तांबा, जस्ता, फास्फोरस और कैल्शियम सहित अन्य खनिज भी शामिल हैं। ये पोषक तत्व आपके बालों की सेहत के लिए बेहतरीन हैं। आइए जानते डैंड्रफ के इलाज के लिए लहसुन का इस्तेमाल कैसे करें...

लहसुन और शहद

- लहसुन की 7 से 8 कलियां ले इसमें 4 चम्मच शहद डाले।

- इसके बाद दोनों को एक साथ ब्लेंड कर पेस्ट तैयार कर ले। मिश्रण को पूरे स्कैल्प पर लगाएं और कुछ समय के लिए धीरे से मालिश करें।

- इस मिश्रण को पूरे स्कैल्प पर 20 से 30 मिनट लगा रहने दे।

- उसके बाद माइल्ड शैंपू से अपने बालों को धो लें।

लहसुन और कैस्टर ऑयल

- 6 से 7 लहसुन की ताजा कलियों को पीसकर रस निकाल लें।

- इसमें 2-3 टेबल स्पून अरंडी का तेल मिलाएं। एक साथ मिलाएं और मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर लगाएं।

- कुछ देर मसाज करें और फिर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।

- माइल्ड शैम्पू से धो लें।

लहसुन और एलोवेरा

- 7-8 लहसुन की कलियों को ब्लेंडर में डालकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करने के लिए ब्लेंड करें।

- लहसुन का पेस्ट निकाल लें और इसमें 1-2 टेबल स्पून एलोवेरा जूस मिलाएं।

- मिश्रण को पूरे स्कैल्प पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए धीरे से मालिश करें।

- हेयर मास्क को 20-30 मिनट तक रखें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें।

- इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

एप्पल साइडर वेनेगर और लहसुन

- एक कटोरे में एप्पल साइडर विनेगर और लहसुन के पेस्ट को मिलाएं।

- एक चिकना पेस्ट बनाने के लिए इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं।

- पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं और 20 मिनट के बाद इसे माइल्ड शैम्पू से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…