खाने में बनाएं लहसुन की कढ़ी, खाते ही बोलेंगे वाह
अक्सर देखने को मिलता हैं कि जब भी कभी यह समझ नहीं आ रहा होता है कि क्या सब्जी बनाई जाए, तो कढ़ी को एक बेहतर विकल्प के तौर पर देखा जाता हैं। इसे बनाना भी आसान होता हैं और स्वाद लाजवाब। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं…
अक्सर देखने को मिलता हैं कि जब भी कभी यह समझ नहीं आ रहा होता है कि क्या सब्जी बनाई जाए, तो कढ़ी को एक बेहतर विकल्प के तौर पर देखा जाता हैं। इसे बनाना भी आसान होता हैं और स्वाद लाजवाब। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं लहसुन की कढ़ी (Garlic Kadhi) बनाने की रेसिपी। यह आपके भोजन को जायकेदार बनाने का काम करेगी। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।
लहसुन की कढ़ी (Garlic Kadhi) बनाने की सामग्री
दही - 2 कप
बेसन - 5 चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
मेथी दाना - 1/4 कप
लौंग - 2-3
तेजपत्ता - 1-2
साबुत लाल मिर्च - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 2
लहसुन - 1 चम्मच
अदरक - 1 टुकड़ा
शक्कर - 1/4 चम्मच
हींग - 1/4 चम्मच
देसी घी - 1 चम्मच
हरा धनिया - 1/2 कप
लहसुन की कढ़ी (Garlic Kadhi) बनाने की विधि
सबसे पहले आप एक मिक्सी में लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें। इसके बाद इन सारी चीजों को मिक्सर में पीस लें।
एक बर्तन में दही डालें और उसमें बेसन मिला दें। दोनों चीजों को मिक्स करके पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट में आप लहसुन,अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया वाला पेस्ट भी मिलाएं। एक पैन में बेसन वाला मिश्रण डालें और उबाला आने दें। इसके बाद इसमें मेथी दाना डालें और 10 मिनट तक उबाल लें।
मिश्रण को बीच-बीच में चलाते रहें।
अब एक पैन में घी डालें और गर्म कर लें। इस घी में लॉन्ग, तेजपत्ता, हींग, जीरा, साबुत लाल मिर्च, करी पत्ता और लहसुन डालकर भूनें।
अब इसमें नमक और शक्कर मिलाएं। दोनों चीजों को मिश्रण में डालकर 3-4 मिनट के लिए पकाएं।
आपकी लहसुन की कढ़ी (Garlic Kadhi) बनकर तैयार है। रोटी या चावल के साथ सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
