GATE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के आज, 28 अगस्त से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एग्जाम में शामिल होने के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में अप्लाई…
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 के आज, 28 अगस्त से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एग्जाम में शामिल होने के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में अप्लाई कर सकते हैं। GATE 2026 परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी की ओर से किया जाएगा। कैंडिडेट यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं।
इस परीक्षा का आयोजन आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) में पीजी और सीधे डॉक्टरेट प्रोग्राम में दाखिले के लिए हर साल किया जाता है। एग्जाम का आयोजन नेशनल लेवल पर किया जाता है। इसके अतिरिक्त, कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) में इंजीनियरिंग भर्ती के लिए गेट स्कोर को मान्य किया जाता है। इन कंपनियों में गेट पास अभ्यर्थियों की सीधे नौकरियां मिलती हैं। बिना लेट फीस के अभ्यर्थी 26 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
GATE 2026 रजिस्ट्रेशन फीस कितनी है?
एससी/एसटी/दिव्यांग श्रेणी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1000 रुपए निर्धारित की गई है। वहीं अन्य सभी कैटेगरी के लिए आवेदन फीस 2000 रुपए है। फीस ऑनलाइन मोड में जमा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
- अब मेल आईडी और फोन नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- एप्लीकेशन फाॅर्म भरें और डिटेल दर्ज करें।
- सभी आवश्यक डाॅक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करें और सबमिट करें।
दो पालियों में होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट में एग्जाम सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। कुल 30 विभिन्न विषयों की परीक्षाएं होंगी, जिनमें इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, विज्ञान और वास्तुकला सहित विभिन्न विषय शामिल हैं। अभ्यर्थी अपने चुने गए सब्जेक्ट से परीक्षा देंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
