24 घण्टे ऑनलाइन

गौतम गंभीर को ISIS ने दी जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देने की मांग करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी गंभीर को ईमेल के जरिए ‘ISIS कश्मीर’ ने धमकी दी है। इस मामले को दिल्ली…

24GhanteOnline
April 24, 2025
2 min read

पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देने की मांग करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी गंभीर को ईमेल के जरिए ‘ISIS कश्मीर’ ने धमकी दी है। इस मामले को दिल्ली पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए कोच के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है।

जानकारी के अनुसार, धमकी मिलने के बाद गंभीर (Gautam Gambhir) ने बुधवार को दिल्ली पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने अधिकारियों से अपील की है कि उन्हें और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। गंभीर भाजपा के पूर्व सांसद भी हैं।

यह धमकी उस वक्त आयी है, जब गंभीर ने पहलगाम हमले में मारे गए 26 लोगों के प्रतिसंवेदना व्यक्त करते हुए इसका जवाब देने की बात कही थी। गौतम गंभीर ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में लिखा था- ‘मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूँ। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत हमला करेगा।’

पानी रोकोगे तो दरियाओं में खून बहेगा, हाफिज सईद की धमकी का वीडियो वायरल


धमकी मिलने के बाद गंभीर (Gautam Gambhir) के पर्सनल सेक्रेटरी गौरव अरोड़ा ने एसएचओ राजेंद्र नगर और डीसीपी सेंट्रल को ईमेल के जरिए शिकायत दी। शिकायत में लिखा गया, ‘प्रिय महोदय, नमस्ते. जैसा कि हमने बात की थी, कृपया संलग्न गौतम गंभीर (पूर्व सांसद), भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के मेल आईडी पर प्राप्त धमकी भरे मेल देखें। कृपया इसके अनुसार एफआईआर दर्ज करें और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। किसी अन्य प्रश्न के लिए, कृपया जवाब दें या संपर्क करें।’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…