24 घण्टे ऑनलाइन

मौसम के अनुसार करवाएं फेशियल, स्किन बनेगी हेल्दी और गलोइंग

ग्लोइंग स्किन (Glowing Skin) पाने के लिए रोजाना फेस वॉश से लेकर हफ्ते में 1 या 2 बार स्क्रबिंग करना भी शामिल है। लेकिन इसके अलावा फेशियल (Facial) और क्लीनअप करवाने की भी सलाह दी जाती है। ज्यादातर महिलाएं और पुरुष दोनों…

24GhanteOnline
September 13, 2025
3 min read

ग्लोइंग स्किन (Glowing Skin) पाने के लिए रोजाना फेस वॉश से लेकर हफ्ते में 1 या 2 बार स्क्रबिंग करना भी शामिल है। लेकिन इसके अलावा फेशियल (Facial) और क्लीनअप करवाने की भी सलाह दी जाती है। ज्यादातर महिलाएं और पुरुष दोनों ही खास अवसर या किसी फंक्शन से पहले फेशियल जरूर करवाते हैं। इससे चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो मिलता है। फेशियल ग्लो के अलावा भी स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। एक नहीं बल्कि यह कई तरह के होते हैं। जिसे अपनी स्किन की जरूरत के मुताबिक करवाया जाता है।

हर किसी को अपनी स्किन टाइप और मौसम के मुताबिक सही फेशियल (Facial) टाइप चुनना चाहिए। तभी उनके लिए यह असरदार होता है। यह स्किन को गहराई से साफ करने, डेड स्किन सेल्स को हटाने, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को कम करने के साथ ही स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं ब्यूटिशियन से की आपको अपनी स्किन टाइप के मुताबिक कौन-सा फेशियल (Facial) करवाना चाहिए।

गर्मियों के लिए सही फेशियल (Facial) 


ब्यूटीशियन पूजा बिसवा ने बताया कि मौसम के मुताबिक फेशियल (Facial) करवाने से स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है। अगर गर्मियों की बात करें तो इस समय डीप क्लीनिंग और चेहरे पर एक्सट्रा ऑयल और गंदगी को साफ करने वाला साथ ही सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव और स्किन को हाइड्रेट रखने वाला फेशियल करना चाहिए। इसमें डिटॉक्सिफाइंग फेशियल, एक्सफोलिएटिंग और सूथिंग फेशियल शामिल है। सूथिंग के लिए एलोवेरा, एंटीऑक्सीडेंट के लिए ग्रीन टी, नेचुरल ग्लो और एक्सफोलिएशन के लिए फ्रूट वाला फेशियल कर सकते हैं। जिससे स्किन पर लाइट और नॉन ग्रीसि फिल करें।

सर्दी का मौसम


सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा के कारण स्किन में सूजन या ड्राइनेस आ जाती है। ऐसे में इस समय स्किन पर नमी बनाए रखने और हाइड्रेट करने वाले फेशियल (Facial) करवाना चाहिए। जो स्किन को सॉफ्ट बनाने और नमी देने का काम करे और स्किन ड्राई न हो। बादाम का तेल, हयालूरोनिक एसिड, और स्किन को गहराई से नमी पहुंचाने वाली मॉइस्चराइजिंग तत्व होने चाहिए। गर्म पानी की जगह गुनगुने पानी का प्रयोग किया जा सकता है।

मानसून में इन बातों पर करें फोकस


मानसून के मौसम में स्किन को प्यूरिफाई, डिटॉक्सिफाई और एक्सट्रा ऑयल को मैनेज करने वाला फेशियल (Facial) करवाना चाहिए। अगर ब्रेकाउट्स हो, तो उसे मैनेज करने के लिए चारकोल या नीम जैसे इंग्रीडिएंट्स वालने मास्क का उपयोग किया जा सकता है। यह स्किन की गहराई से सफाई करना हैं और एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने में मदद करते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान


सबसे पहले तो ब्यूटीशियन को अपनी स्किन टाइप के बारे में बताएं। वह उसके मुताबिक आपको सही फेशियल (Facial) करवाने की सलाह देंगी। इसके अलावा फेशियल करवाने के 24 घंटे तक चेहरे पर साबुन या फेसवॉश का उपयोग नहीं करना चाहिए, इसके अलावा सीधे तेज धूप में जाने से बचें और सनस्क्रीन का उपयोग करें। स्किन को बार-बार छूने से बचें। हल्के मॉइस्चराइजर का उपयोग करें। साथ फेशियल करवाने के तुरंत बाद मेकअप न करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…