24 घण्टे ऑनलाइन

बढ़ती उम्र को थाम लेती हैं ये नेचुरल चीजें, जानें इस्तेमाल का तरीका

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे और शरीर में होने वाले बदलाव वैसे तो लाजमी हैं लेकिन कहीं न कहीं ये टेंशन जरूर बढ़ा देते हैं। लंबे समय तक खूबसूरत और जवां (Glow) दिखने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट्स यूज करने के साथ…

24GhanteOnline
August 16, 2025
2 min read

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे और शरीर में होने वाले बदलाव वैसे तो लाजमी हैं लेकिन कहीं न कहीं ये टेंशन जरूर बढ़ा देते हैं। लंबे समय तक खूबसूरत और जवां (Glow) दिखने के लिए महिलाएं कई तरह के प्रोडक्ट्स यूज करने के साथ ट्रीटमेंट्स भी लेती हैं लेकिन उनका ध्यान इस ओर नहीं जाता कि इन सारी चीज़ों के कहीं न कहीं साइड इफेक्ट भी होते हैं वहीं अगर आप इसके बदले नेचुरल चीज़ों को अपनाएं तो वे लॉन्ग लॉस्टिंग होते हैं। इतना ही नहीं वो खूबसूरती बढ़ाने के साथ आपको चुस्त-दुरूस्त भी रखते हैं। तो ऐसी कौन सी चीज़ें हैं और कैसे इनका इस्तेमाल करना चाहिए, जानने के लिए यहां डालें एक नजर।

ग्रीन टी


इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। जो आपकी स्किन को फ्री रेडिकल्स डैमेज से बचाते हैं। इसे आपकी स्किन की इलैस्टिसिटी बनी रहती है और आप लंबे वक्त तक जवां-जवां नज़र आती हैं। इसलिए दिन में एक बार इसे जरूर पिएं। आप चाहें तो ग्रीन टी-बैग लें और इसे अच्छी तरह एक कप पानी में उबाल लें। ठंडा होने पर इसे छानकर लें। एक तौलिए या रुमाल को इसमें डुबोकर निचोड़ लें. इसे अपने चेहरे पर रखें और बीच-बीच में थपथपाएं। 10 मिनट बाद धो लें।

संतरा


इसमें मौजूद विटामिन C फ्री रेडिकल्स से स्किन को होने वाले डैमेज से बचाता है और साथ ही कॉलेजन प्रोडक्शन को बेहतर बनाता है। पॉसिबल हो तो रोजाना एक संतरा खाएं या इसके छिलके से बने फेस फैक का हफ्ते में दो बार इस्तेमाल जरूर करें।

अंडा


इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन्स और ज़िंक एज़िंग की निशानियां दूर रखने में काफी असरदार होते हैं। ये स्किन की इलैस्टिसिटी को मजबूत बनाकर झुर्रियां और फान लाइन्स को खत्म करता है। हफ्ते में दो बार एग व्हाइट में आधा चम्मच मिल्क क्रीम और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर लगाएं। सूखने पर इसे हटाकर चेहरा अच्छी तरह धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…