24 घण्टे ऑनलाइन

पीठ के कालेपन से है शर्मिंदा, तो इन चीजों करें इसकी सफाई

गर्मियों के मौसम में पसीना होना स्वाभाविक हैं जो जमते हुए स्किन को काला करने का काम करता हैं। खासतौर से बगल, गर्दन और पीठ पर पसीना जम जाता हैं। बाकी सभी जगह तो आसानी से सफाई हो जाती हैं, लेकिन पीठ तक न आपकी नजर जाती है…

24GhanteOnline
July 7, 2025
4 min read

गर्मियों के मौसम में पसीना होना स्वाभाविक हैं जो जमते हुए स्किन को काला करने का काम करता हैं। खासतौर से बगल, गर्दन और पीठ पर पसीना जम जाता हैं। बाकी सभी जगह तो आसानी से सफाई हो जाती हैं, लेकिन पीठ तक न आपकी नजर जाती है और न ही हाथ पूरी तरह पहुंच पाता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग पीठ की स्किन का ख्याल नहीं रख पाते और कालापन (Back Tanning) होने लगता हैं। सफाई न करने से आपकी पीठ की त्वचा का रंग गहरा और रूखा हो सकता है। जब आप डीप नेक ब्लाउज या बैकलेस ड्रेस पहनती हैं, तब यह और भी भद्दी लगने लगती हैं। ऐसे में घर के कुछ देसी उपाय आपकी मदद कर सकते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इनकी सहायता से पीठ (Back Tanning) पर जमी मैल को आसानी से साफ किया जा सकता है। आइये जानते हैं इन उपयों के बारे में...

नींबू का करें इस्तेमाल


अगर पीठ पर धूप में ज्या दा रहने के कारण टैन‍िंग (Back Tanning) हो गई है तो आप नींबू का रस यूज कर सकते हैं। नींबू के रस को आप पीठ पर लगाकर छोड़ दें और गुनगुने पानी से नहा लें। नींबू के रस से टैन‍िंग की समस्याक दूर होगी। आप हफ्ते में दो बार नींबू के रस को पीठ पर एप्लाडई कर सकते हैं।

मसूर दाल का करें इस्तेमाल


घर में मसूर की दाल मिल जाएगी, इसको मिक्सर में डालकर पीस लें। आप चाहें तो बाजार से मसूर दाल का पाउडर भी ले सकती हैं। तीन चम्मच मसूर दाल का पाउडर कटोरी में लें और इसमें दो चम्मच नींबू का रस मिला लें। दोनों को बेहतर तरीके से मिलाने के बाद एक चम्मच एलोवेरा जेल के साथ इसमें दही मिक्स करें। मिक्स होने के बाद इसे दो मिनट के लिए रख दें। दो मिनट बाद इसे पीठ पर इस्तेमाल करें और हल्के हाथ से स्क्रब करें। अब इसके सूखने का इंतजार करें। सूखने के बाद इसे हल्के गर्म पानी से धो लें।

स्टीेम का करें इस्तेमाल


पीठ को क्लीेन रखने के ल‍िए आप स्टीइम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप गरम पानी से पीठ को क्लीीन करें। इससे पीठ के रोम छ‍िद्र खुल जाएंगे और गंदगी साफ होगी। पीठ पर पैचेज और प‍िंपल्सस की समस्याप को दूर करने के ल‍िए भी स्टीरम एक अच्छा ऑप्श‍न है। रोजाना गरम पानी से न नहाएं, इससे त्व‍चा रूखी हो सकती है पर हफ्ते में एक बार आप त्व चा को स्टी्म दे सकते हैं।

चावल के आटे का करें इस्तेमाल


चावल का आटा दिखाएगा कमाल एक कटोरी में तीन चम्मच चावल का आटा लें। इसमें दो चम्मच सादा दही डालें। एक नींबू का रस दोनों के ऊपर डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। चावल के पैक को पीठ पर अप्लाई करें और 10 मिनट लगा रहने दें। धोने के समय गीले हाथों से पीठ को स्क्रब करते जाएं और फिर पूरी बैक को पानी से धो लें।

बेक‍िंग सोडा का करें इस्तेमाल


आप पीठ (Back Tanning) को हेल्दी रखने के ल‍िए बाजार में म‍िलने वाले बॉडी वॉश को यूज करने के बजाय घर पर ही इसे तैयार कर सकते हैं। बॉडी वॉश को तैयार करने के ल‍िए आप बेक‍िंग सोडा और नमक को म‍िलाएं। पेस्टज तैयार होते ही उसमें पानी डालें और इस म‍िश्रण को आप लूफा ब्रश की मदद से पीठ पर लगाएं। 15 म‍िनट के ल‍िए छोड़ दें फ‍िर आप पानी से पीठ को क्लीॉन कर लें।

एलोवेरा का करें इस्तेमाल


ब्लैक बैक (Back Tanning) को चेहरे की तरह साफ रखने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बेहतर रिजल्ट के लिए एक कटोरी में दो चम्मच एलोवेरा जेल लें और अब इसमें दो नींबू को मिक्स कर लें। अब दोनों चीज़ों को मिलाकर पीठ में लगाएं। हल्के हाथ से पीठ में मसाज करने की कोशिश करें। आप चाहें तो लूफा की हेल्प से स्क्रबिंग भी कर सकती हैं। पांच मिनट तक लगे रहने के बाद हल्के गर्म पानी का प्रयोग कर इसे साफ कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…