अंडरआर्म्स से आती बदबू को दूर करने के लिए आज़माएं ये नुस्खें
लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी आती हैं पसीने से होने वाली बदबू की। पसीना आना आम बात हैं लेकिन यह तब तकलीफदेह हो जाता हैं जब अंडरआर्म्स (Underarms) से पसीने की बदबू आने लग जाती हैं और इसकी वजह से आपको दूसरों के सामने…
लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी आती हैं पसीने से होने वाली बदबू की। पसीना आना आम बात हैं लेकिन यह तब तकलीफदेह हो जाता हैं जब अंडरआर्म्स (Underarms) से पसीने की बदबू आने लग जाती हैं और इसकी वजह से आपको दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता हैं। हांलाकि लोग इसके लिए लोग डिओडरेंट को काम में लेते हैं लेकिन वह ज्यादा समय के लिए असरदार नहीं होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से अंडरआर्म्स की बदबू (Bad Smell from Underarms) को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।
सेब का सिरका
रूई की मदद से सेब के सिरके को अंडरआर्म्स (Underarms) पर लगाकर ओवरनाइट के लिए छोड़ दें और सुबह स्नान कर लें। वैसे आप दिन में 2 बार भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कोई साइड-इफैक्ट नहीं होगा। यह गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करके बदबू हटाने में मदद करता है।
आयोडीन
नहाने से पहले आयोडीन की कुछ बूंदें अंडरआर्म्स (Underarms) में लगाकर मुलायम ब्रश से 3-4 मिनट स्क्रब करें और फिर नहा लें। रोजाना ऐसा करने से आप खुद फर्क महसूस करेंगे।
लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
एक गिलास पानी में लैवेंडर या कोई भी कैरियर ऑयल की कुछ बूंदें डालकर स्प्रे बोतल में स्टोर कर लें। अब इसे दिन में 2 बार अंडरआर्म्स पर स्प्रे करें। यह बैक्टीरिया का खत्मा करके बदबू को दूर करता है।
टी ट्री ऑयल
1 चम्मच पानी में 2 बूंद टी ट्री ऑयल की मिक्स करें। इसे कॉटन की मदद से अंडरआर्म्स पर लगाएं या स्प्रे बोतल में डालकर यूज करें। दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करने से बदबू आने की समस्या नहीं होगी।
विच हैजल
कॉटन की मदद से विच हैजल की कुछ बूंदें को दिन में 2 बार अंडरआर्म्स (Underarms) पर लगाएं। यह एक नेचुरल एंटीबैक्टीरियल डिओडरेंट है, जो रोमछिद्रों के आकार को कम कर देता है। इससे पसीना निकलने की प्रक्रिया धीमा हो जाती है।
हाइड्रोजन पेरोक्साइड
रोजाना 3% कप पानी में एक चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड मिलाकर जब भी पसीना आए तो अंडरआर्म्स (Underarms) की सफाई कर लें। इसमें भी बैक्टीरिया को नष्ट करने वाले गुण होते हैं, जिससे बदबूदार पसीना नहीं आता।
एलोवेरा
सोने से पहले अंडरआर्म्स (Underarms) पर एलोवेरा जेल से मसाज कर लें और सुबह पानी से धो लें। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो बदबू दूर करने में फायदेमंद है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
