काली कोहनी पर ट्राई करें ये टिप्स, आजमाते ही दिखेगा असर
गर्मियों (Summer) का मौसम है तेज धूप में बाहर ज्यादा रहने से स्किन टैन (Skin Tan) होने लगती है। कोहनी (Elbow) और घुटनों का कालापन उन्हीं में से एक समस्या है। शरीर के कुछ ऐसे हिस्से होते हैं जो अमूमन बाकी की त्वचा के…
गर्मियों (Summer) का मौसम है तेज धूप में बाहर ज्यादा रहने से स्किन टैन (Skin Tan) होने लगती है। कोहनी (Elbow) और घुटनों का कालापन उन्हीं में से एक समस्या है। शरीर के कुछ ऐसे हिस्से होते हैं जो अमूमन बाकी की त्वचा के मुकाबले अधिक काले होते हैं। इनका कालापन आसानी से कम नहीं होता है। ऐसा अत्यधिक धूप में रहने, वंशानुगत, गर्भावस्था या रजोनिवृत्ति के कारण भी हो सकता है। कई लोग स्किन का कालापन दूर करने के लिए पार्लर का सहारा लेते हैं लेकिन, बार-बार पार्लर जाना जेब पर असर डाल सकता है। ऐसे में सबसे बेहतर है कि आप घरेलू उपाय अपनाएं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय लाभदायक साबित हो सकते हैं।
खीरा
कालापन से निजात दिलाने के लिए खीरा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए 1 खीरा की स्लाइस लेकर प्रभावित जगह पर 10-11 मिनट रगड़े। 5 मिनट बाद साफ पानी से धो लें।
चीनी का स्क्रब
चीनी और ऑलिव ऑयल मिलाकर स्क्रब बना लें। इस पेस्ट को कोहनी और घुटनों पर लगाएं। कुछ देर मसाज करने के बाद साफ पानी से धो लें।
बेकिंग सोड़ा
एक चम्मच बेकिंग सोड़ा में थोड़ा सा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे कोहनी और घुटनों पर लगाएं और कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें।
एलोवेरा
काली पड़ी कोहनी और घुटनों के लिए एलोवेरा भी काफी फायदेमंद है। इसके लिए ताजे एलोवेरा को प्रभावित जगह पर सीधे लगाएं। 20 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें।
बेसन
बेसन में भी ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन में निखार लाते हैं। इससे लिए 1 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी, 1 चम्मच मलाई और कुछ नींबू की बूंदे डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे कोहनी और घुटनों पर लगाएं। 15 मिनट लगा रहने के बाद पानी से धो लें। इसे सप्ताह में कम से कम 3 बार करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
