दूर हो जाएगा अंडरआर्म्स का कालापन, ट्राई करें ये टिप्स
आज के जमाने में हर कोई नए फैशन से जुड़ा रहना चाहता हैं जिसमें कोई गलत बात नहीं हैं। महिलाएं कम्फर्ट के साथ स्लीवलेस टी-शर्ट, गाउन और ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं। लेकिन उनकी इस चाहत में रोड़ा बनते हैं डार्क अंडरआर्म्स (Dark…
आज के जमाने में हर कोई नए फैशन से जुड़ा रहना चाहता हैं जिसमें कोई गलत बात नहीं हैं। महिलाएं कम्फर्ट के साथ स्लीवलेस टी-शर्ट, गाउन और ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं। लेकिन उनकी इस चाहत में रोड़ा बनते हैं डार्क अंडरआर्म्स (Dark Underarms) । जी हां, अंडरआर्म्स (Dark Underarms) के कालेपन की वजह से दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता हैं। कई बार बहुत अधिक शेव करने, कॉस्मेटिक उत्पाद का इस्तेमाल करने या डेड-सेल्स के कारण भी अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं। इन डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने में आपकी मदद कर सकते हैं कुछ घरेलू नुस्खें जो कारगर होने के साथ ही सस्ते भी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से अंडरआर्म्स (Dark Underarms) के कालेपन को दूर किया जा सकता है। आइये जानते हैं इनके बारे में...
अरंडी का तेल
अंडरआर्म्स (Dark Underarms) का कालापन हटाने के लिए अरंडी के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक शोध के अनुसार, कैस्टर ऑयल त्वचा की उन गंदगियों को साफ करने में मदद कर सकता है, जो उसके कालेपन की वजह बनते हैं। इसके लिए रोजाना नहाने से पहले अंडरआर्म्स में अरंडी का तेल लगाकर पांच मिनट तक मालिश करें।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा के इस्तेमाल त्वचा की रंगत सुधारने के काम आता है। आर्मपिट का कालापन दूर करने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडे के साथ एक चम्मच ही पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें और इसके बाद पानी से बगल को धो लें। आपको तुरंत असर दिखेगा।
हल्दी
त्वचा के लिए हल्दी का इस्तेमाल कई सालों से किया जाता रहा है। ऐसे में इसका इस्तेमाल अंडरआर्म्स के कालेपन के लिए भी किया जा सकता है। दरअस, हल्दी में करक्यूमिन नामक कंपाउंड मौजूद होता है। यह त्वचा में निखार लाने के लिए सहायक माना जाता है। इसके लिए एक चम्मच हल्दी में एक चम्मच दूध और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर उस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं और 15 मिनट बाद उसे धो लें।
नींबू
नींबू भी त्वचा की रंगत निखारता है, क्योंकि इसमें प्राकृतिक रूप से ब्लीचिंग गुण होते हैं। आप रोजाना नहाने से पहले बगल पर हल्के हाथों से नींबू को रगड़ें। इससे आपको कुछ ही दिन में अच्छा रिजल्ट मिल जाएगा।
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदों को ब्राउन शुगर के साथ मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण से कुछ देर के लिए अंडरआर्म्स की हल्की मसाज करें। कुछ देर के लिए इसे यूं ही छोड़ दें। अब हल्के गुनगुने पानी से अंडरआर्म्स साफ कर लें। सप्ताह में दो बार ऐसा करेंगे तो फायदा होगा।
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर न केवल फैट को कम करता है बल्कि डेड सेल्स को भी हटाता है क्योंकि इसमें माइल्ड एसिड होते हैं जो नेचुरल क्लीनर्स होते हैं। बेकिंग सोडा को एप्पल साइडर विनेगर के साथ मिलाए अपने आर्मपिट पर लगाएं। थोड़ी देर इसे सूखने के लिए छोड़ दे और फिर पानी से साफ करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
