24 घण्टे ऑनलाइन

घर में फैल गई है पालतू जानवर की दुर्गन्ध, इन तरीकों से करें दूर

आजकल लगभग हर घर में पालतू जानवरों (Pet Animals) को देखा जा सकता हैं और घर-परिवार वाले भी पालतू जानवर को अपने घर के सदस्य की ही तरह पालन-पोषण करते हैं। लेकिन जब कभी भी पालतू जानवरों के शरीर में से कोई दुर्गन्ध (Odor) आती…

24GhanteOnline
June 27, 2026
3 min read

आजकल लगभग हर घर में पालतू जानवरों (Pet Animals) को देखा जा सकता हैं और घर-परिवार वाले भी पालतू जानवर को अपने घर के सदस्य की ही तरह पालन-पोषण करते हैं। लेकिन जब कभी भी पालतू जानवरों के शरीर में से कोई दुर्गन्ध (Odor) आती है तो उसके पास बैठना मुश्किल हो जाता हैं और यह दुर्गन्ध पूरे घर में फैलने लग जाती हैं।

हांलाकि लोग अपने पालतू जानवर की साफ़ सफाई का खूब ध्यान रखतें हैं लेकिन फिर भी उनके पालतू जानवर से दुर्गन्ध (Odor) आती है। इसके लिए जरूरी हो जाता है कि किसी तरह से पालतू जानवरों से दुर्गन्ध को जल्दी से दूर किया जाए। तो आइये हम बताते हैं आपको कि किस तरह से पालतू जानवरों से आने वाली दुर्गन्ध को दूर किया जाए।

* सिरका- बेकिंग सोडा स्प्रे

इस मिश्रण को आप नेचुरल एयर-फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप कपड़ों, फर्नीचर और अपने पालतू जानवर के ऊपर डाल सकती हैं। आप इसे एक स्प्रे बोतल में भर कर, सफाई करने के बाद छिड़क सकती हैं। इससे सारी दुर्गंद गायब हो जायेगी।

* हाइड्रोजन पेरोक्साइड / बेकिंग सोडा

यह मिश्रण हर तरह के दाग और धब्बे निकल सकता है, इसे आप अपने पालतू जानवर के मूत्र के निशान पर डालें और देखिये कैसे निशान गायब हो जाता है। हो सके तो हाइड्रोजन पेरोक्साइड में बेकिंग सोडा मिला लें इससे निशान निकलने के बाद की दुर्गंद को भी हटाया जा सकता है।

* सिट्रस-एन्ज़ाइम क्लीनर

नींबू, संतरे के छिलके, चीनी और पानी का एक मिश्रण बना लें, फिर इसे उबाल लें। अब इसे पूरे कमरे में स्प्रे कर दें। इससे आपको हल्की मीठी मीठी महक का एहसास होगा। इसे आप उन जगहों पर भी छिड़क सकते हैं, जहां-जहां आपका पालतू जानवर बैठता है।

* नूट्रलाइज़ ऑडर रिमूवर का प्रयोग करें

अगर आप किसी भी तरह का नूट्रलाइज़ ओडर रिमूवर का इस्तेमाल करते हैं तो आपका पालतू पशु उसी जगह पर फिर से कोई गंदगी नहीं करेगा। इसके लिए आपको पालतू जानवर की दुकान से एनिमल ऑडर खरीदना होगा। यह और भी अन्य दुर्गंद को दूर कर सकता है जैसे उल्टी या पेशाब की।

* सुगन्धित तेल का प्रयोग

एक कप नींबू और बेकिंग सोडा में सुगन्धित तेल डालें और इसे अच्छे से मिला लें। अब इसे उन जगह पर छिड़के जहाँ जहाँ से दुर्गंद आ रही हो। इससे आपका घर खूब महक जाएगा। किसे पता था कि इतने आसान तरीकों से किसी भी तरह की दुर्गंद को दूर किया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…