24 घण्टे ऑनलाइन

इस फल के छिलकों से मिलेगा स्किन की समस्याओं से छुटकारा

केला (Banana) एक ऐसा फल है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होता है। केले में विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व पाएं जाते है जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। अक्सर केला खाने के बाद इसके…

24GhanteOnline
September 7, 2025
3 min read

केला (Banana) एक ऐसा फल है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होता है। केले में विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व पाएं जाते है जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

अक्सर केला खाने के बाद इसके छिलकों (banana peel) को फेंक दिया जाता है लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि केले के छिलकों से स्किन की कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

इसके छिलकों (banana peel) से बने पेस्ट को चेहरे पर लगाने से पिंपल्स, झुर्रियों, डार्क सर्कल आदि समस्याओं से राहत मिलती है। तो आइए जानते हैं केले के छिलकों को कैसे इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

एक्ने की समस्या करे दूर


इसके लिए पके हुए केले के छिलके को पीसकर उसका पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट में 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसे एक्ने या मुहांसों वाली जगह पर लगाएं। आप चाहें तो पूरे चेहरे पर भी इस पेस्ट को लगा सकती हैं। चेहरे पर लगे फेसपैक को 15 मिनट बाद सूखने पर पानी से साफ कर लें। हफ्ते में दो बार केले से बने इस फेसपैक का इस्तेमाल करने से एक्ने और मुहांसों से राहत मिलेगी।

डार्क सर्कल करे दूर


इसके लिए 1 केला का छिलका लेकर उसे ब्लेंडर में पीस कर स्मूद पेस्ट बना ले। अब उसमें 2 टेबलस्पून ऐलोवेरा मिलाएं। तैयार पेस्ट को आंखों के नीचे 5 से 10 मिनट तक लगाकर रखें। सूखने पर ताजे पानी से धो लें। आप चाहें तो केले के छिलकों को पतली परत में काटकर आंखों के नीचे रख सकती हैं। हफ्ते में 3 बार ऐसा करने से डार्क सर्कल दूर हो जाएंगे।

दाग-धब्बों को दूर करे


इसके लिए 1 केले के छिलके को को पीस कर तैयार किए गए पेस्ट में 1 टेबलस्पून शहद डालें। अब इस पैक को हल्के हाथों से मसाज करते हुए पूरे चेहरे पर लगाएं। ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। इसके साथ ही चेहरा मुलायम और ग्लोइंग बनता है।

डैंड्रफ से दिलाए राहत


केले के छिलकों से बना हेयर मास्क डैंड्रफ की समस्या से राहत देता है। इसके लिए किसी कांटे या चम्मच की मदद से केले के छिलके के अंदर के हिस्से को निकालें। अब 1 छोटा चम्मच दही, 2 चम्मच नारियल का दूध, गुलाब जल और केले के छिलके से निकाले हिस्से को एक साथ मिक्स करें। इस पैक को बालों की जड़ों में लगाएं और अच्छे से मसाज करें। बालों पर केले से बने इस हेयर मास्क को आधे घंटे तक लगाकर रखें। सूखने पर बालों बिना शैम्पू किए पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में एक बार करने से डैंड्रफ की समस्या दूर हो जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…