स्ट्रेच मार्क्स से हैं परेशान, इन उपायों से दूर करें अपनी समस्या
जब भी कभी स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) की बात की जाती हैं तो इसे महिलाओं से जोड़ा जाता हैं क्योंकि उन्हें प्रेग्नेंसी के बाद या वजन कम करने के बाद इनका सामना करना पड़ता हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि यह सिर्फ महिलाओं की ही…
जब भी कभी स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) की बात की जाती हैं तो इसे महिलाओं से जोड़ा जाता हैं क्योंकि उन्हें प्रेग्नेंसी के बाद या वजन कम करने के बाद इनका सामना करना पड़ता हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि यह सिर्फ महिलाओं की ही परेशानी हैं बल्कि पुरुषों में भी उम्र बढ़ने के साथ हाथों-पैरों की स्किन में खिंचाव के कारण भी स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते हैं। स्ट्रेच मार्क्स हल्के लाल या बैंगनी रंग की नसों की तरह दिखते हैं जो धीरे-धीरे एक मोटी, सुनहरे रंग में बदल जाती हैं। कोई बीमारी या किसी तरह की नुकसानदायक चीज नहीं है लेकिन स्किन की सुंदरता में बाधक बनते हैं। ऐसे में आपकी परेशानी को समझते हुए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
चीनी का स्क्रब
चीनी के बने स्क्रब से बॉडी के स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) को हल्का किया जा सकता है। साथ ही इसके साइड इफेक्ट भी नहीं पड़ेंगे। चीनी को लेकर हल्का सा दरदरा पीस लें। जिससे कि उसके कण थोड़े छोटे हो जाएं। अब इस दरदरी चीनी में एक चम्मच बादाम या फिर नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में नींबू का रस मिलाकर जिन हिस्सों पर शरीर के स्ट्रेच मार्क्स हैं। उन्हें हल्के हाथों से स्क्रब करें। लगातार कई सप्ताह तक चीना का स्क्रब मार्क्स को हल्का करने में मदद करेगा
कोकोआ बटर
ये त्वचा के स्वास्थ्य के लिए एक लोकप्रिय घरेलू उपाय है। ये स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) को कम करने में मदद करने के लिए भी जाना जाता है। कोकोआ बटर कोकोआ बीन्स से बनाया जाता है। इसे रात भर लगा कर छोड़ दें। अगर गर्भावस्था के दौरान और बाद में इसका इस्तेमाल किया जाए तो ये आपके स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह से गायब करने में मदद कर सकता है।
ऐलोवेरा जेल
ऐलोवेरा जेल को स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks) के लिए सबसे सरल उपाय माना जाता है। ये स्किन को मुलायम रखने के साथ ही चमकदार और नया बनाने में मदद करेगा। रोजाना नहाने के बाद ऐलोवेरा जेल को लेकर स्ट्रेच मार्क्स से खराब हुई स्किन पर लगाएं। ये जरूर स्किन को साफ करने में मदद करेगी।
नारियल का तेल
अगर आपको नारियल के तेल से एलर्जी नहीं है तो इसका इस्तेमाल त्वचा पर जरूर करें। जिन लोगों के स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लाल रंग के निशान बन गए हैं। उन्हें रोजाना नारियल के तेल की मालिश प्रभावित जगह पर करने से लाल हो चुकी स्किन का रंग हल्का होने लगता है। वैसे भी स्किन पर होने वाले घावों पर नारियल का तेल काफी असरदार रहता है।
अंडे और विटामिन ई कैप्सूल
स्ट्रेच मार्क से निजात पाने के लिए आप अंडे और विटामिन ई के कैप्सूल का प्रयोग करें। अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है और ये स्किन को ठीक करने में मदद करता है। जबकि विटामिन ई स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में फायदेमंद है। आप एक कटोरे में 2 अंडों का सफेद भाग और 2 विटामिन ई कैप्सूल को अच्छी तरह से फेंट लें और ब्रश की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं। सूख जाने के बाद धो लें।
विटामिन ए
शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामि ए शरीर में होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करेगा। क्योंकि कई सारी क्रीम जो आती हैं। उनमें विटामिन ए का प्रयोग किया जाता है। विटामिन ए में मौजूद रेटिनोइड्स स्किन को मुलायम और जवान बनाने में मदद करता है।
चीनी, नींबू का रस और शहद
चीनी आपके स्ट्रेच मार्क्स को खत्म करने के साथ-साथ डेड स्किन को निकालने में मदद करती है।वहीं नींबू स्किन में कोलेजन की मात्रा को बढ़ाता है जो निशान को हटाने में मदद करता है। इस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में एक कप चीनी, 2 बड़े चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच शहद डालकर एक साथ अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद 10 मिनट तक हल्की मालिश करें और तय समय के बाद गुनगुने पानी धो लें। सप्ताह में कम से कम 2 बार इस उपाय को अपनाएं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
