24 घण्टे ऑनलाइन

बालों से आ रही बदबू से है परेशान, ऐसे पायें छुटकारा

खूबसूरत घने लंबे बालों (Hair) के लिए उन्हें खास देखभाल की जरुरत होती है। अगर बात मानसूज सीजन की हो तो बालों और भी अधिक ध्यान देने की जरुरत होती है। क्योंकि गर्मी की वजह से बालों में अधिक पसीना आता है और पसीने वाले बालों…

24GhanteOnline
July 9, 2025
2 min read

खूबसूरत घने लंबे बालों (Hair) के लिए उन्हें खास देखभाल की जरुरत होती है। अगर बात मानसूज सीजन की हो तो बालों और भी अधिक ध्यान देने की जरुरत होती है। क्योंकि गर्मी की वजह से बालों में अधिक पसीना आता है और पसीने वाले बालों पर बारिश का पानी पड़ने से बाल चिपचिपे हो जाते हैं। साथ ही बद्बू आने लगती है।


बाजार में मिलने वाले शैंपू केमिकल वाले होते हैं जो स्कैल्प और बालों vको नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे निपटने के लिए प्राकृतिक तरीके से बने शैम्पू का इस्तेमाल करें। ऐसे में शिकाकाई शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके इस्तेमाल से स्कैल्प का स्वास्थ्य बेहतर होता है और बदबू भी दूर होती है। इसका शैम्पू बनाने के लिए शिकाकाई, रीठा बेरी, आंवला, करी पत्ता और गुड़हल के फूल को एक कटोरी पानी में रात भर भिगो दें। अगले दिन सभी चीजों को पानी में उबाल लें और फिर इन चीजों को पीस लें। अब इसे शैम्पू के रूप में इस्तेमाल करें। अब इससे मसाज करें और फिर अच्छी तरह से धो लें।

अगर आप सेब के सिरका का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए दो कप पानी में 2-3 बड़े चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करें। शैंपू से हेयर वॉश करने के बाद इस मिक्स से आप अपने बालों को धोएं। इससे स्कैल्प साफ होता है और बालों में मौजूद बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं।

नींबू के रस का इस्तेमाल भी बालों (Hair) पर कर सकते हैं। इसके लिए एक कप गर्म पानी में 2 चम्मच नींबू पानी मिक्स करें। फिर इस पानी से बालों को शैंपू करने के बाद यूज करें। इसके इस्तेमाल से बालों से बदबू आने की समस्या पूरी तरह दूर हो जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…