24 घण्टे ऑनलाइन

अनचाहे बालों से मिलेगा छुटकारा, ट्राई करें ये टिप्स

खूबसूरत दिखने की चाहत हर महिला को होती हैं जिसके लिए वे हर संभव प्रयास करती हैं। देखा जाता हैं कि अनचाहे बाल (Unwanted Hair) महिलाओं की सुंदरता में खलल डालते है जिसे दूर करने के लिए महिलाएं पार्लर की ओर रूख करती हैं या…

24GhanteOnline
September 25, 2025
4 min read

खूबसूरत दिखने की चाहत हर महिला को होती हैं जिसके लिए वे हर संभव प्रयास करती हैं। देखा जाता हैं कि अनचाहे बाल (Unwanted Hair) महिलाओं की सुंदरता में खलल डालते है जिसे दूर करने के लिए महिलाएं पार्लर की ओर रूख करती हैं या फिर बाजार में मिलने वाले हेयर रिमूविंग क्रीम या वैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये दोनों काम आपको महंगा भी पड़ सकता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू ट्रीटमेंट लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप घर पर सस्ते में भी अनचाहे बालों (Unwanted Hair) से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

शक्कर और नींबू

शक्कर और नींबू घर में आसानी से मिल जाएगा, लेकिन क्या आपको पता है कि ये आपके अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने में काफी मददगार है। इसके लिए आप दो चम्मच चीनी, दो चम्मच नींबू का रस और सात से आठ चम्मच पानी को मिलाकर गरम कर लें। अब इसे थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद आप इसे चेहरे पर लगा लें। 15 से 20 मिनट बाद पानी से हल्का-हल्का रगड़कर धो लें। कुछ दिनों तक यह उपाय करें और आप देखेंगे कि धीरे-धीरे आप के अनचाहे बाल गायब होने लगेंगे।

दलिया और केला का फेस पैक

दलिया और केला का फेस पैक अनचाहे बालों को हटा देगा और चेहरे पर चमक भी लाएगा। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको एक पका हुआ केला और 2 टेबलस्पून दलिए की जरूरत पड़ेगी। एक केला और दो टेबलस्पून दलिया का स्मूथ पेस्ट बना ले। इसके बाद अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दे। 15 मिनट के बाद सर्कुलर मोशन में इसे अपने चेहरे पर मालिश करें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इन दोनों चीजों में ओटमील एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे आपके चेहरे पर चमक आती है।

ओटमील

इसे आजमाने के लिए 1 टेबलस्पून ओटमील, 2 टेबलस्पून नीबू का रस और 3 टेबलस्पून शहद तीनों को मिक्स करके उस स्थान पर लगाएं जहां से बालों को हटाना चाहती है।इस पेस्ट को 15 मिनट तक लगाकर रखें। उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें और फेस क्रीम लगा लेवें।इस पेस्ट को हफ्ते में 2-3 बार लगाएं। 1 महीने के अंदर बाल गायब हो जाएंगें।

गुलाब जल

गुलाब जल ज्यादातर लोग आंखों में डालते हैं, लेकिन यह आपके चेहरे के लिए भी अच्छा होता है। चेहरे के बालों से छुटकारा पाने के लिए आप दो से तीन चम्मच गुलाब जल में आधा चम्मच फिटकरी पाउडर मिला ले। इसके बाद चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद इसे हल्के हाथों से रगड़ कर धो ले। इस उपाय को आपको हफ्ते में चार से छह बार करना है। कुछ दिन बाद ही आप देखेंगे कि आपके बाल आपके चेहरे से हटने लगे हैं।

कॉर्न फ्लोर

ज्यादातर लोग यह नहीं जानते कि कॉर्न फ्लोर आपकी खूबसूरती को निखारता है। इसके साथ ही अनवांटेड हेयर से भी छुटकारा दिलाता है। अगर आप अंडा इस्तेमाल करते हैं तो यह उपाय आपके लिए काफी मददगार है। इस पैक को बनाने के लिए एक अंडे का सफेद भाग, चीनी और कॉर्न फ्लोर को मिलाएं। इसके बाद धीरे-धीरे हल्के हाथों से उस जगह पर मसाज करें जहां से आपको बालों को हटाना है। मसाज करने के बाद कुछ देर के लिए इसे छोड़ दें और जब यह सूख जाए तो इसे धो ले। और आप देखेंगे की आपके हेयर के प्रॉब्लम्स के साथ साथ आपके फेस की टैनिंग भी चली गयी

आलू का रस और मसूर दाल

इसके इस्तेमाल के लिए 3 टेबलस्पून चम्मच चीनी, 2 टेबलस्पून चम्मच लेमन का जूस, 5 चम्मच कच्चे आलू का रस और 5 चम्मच मसूर दाल का पाउडर लें। अब इस मिश्रण को अपने शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं जहां के बाल आपको रिमूव करने हैं। अब इसे 20 मिनट तक लगा के रखें। जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो, इसे हल्के हाथों से रब करके धो लें। यह पेस्ट एक पपड़ी बनाता है, जिससे बॉडी पर से बालों को निकलने में मदद मिलती है। आपको बता दें कि इस डीआईवाई में ली गई सामग्री में से आलू बालों को ब्लीच करने में और उनकी ग्रोथ को कम करने में मदद करता है। वहीं, मसूर दाल का पेस्ट बॉडी से बाल को निकालने का काम करती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…