24 घण्टे ऑनलाइन

छोटे बालों पर इन हाइलाइट्स से पाए ट्रेंडी और अट्रेक्टिव लुक

बालों (Hair) को अगर कुछ हटकर लुक देना हो तो हाइलाइट्स (Highlights) से अच्छा और कोई ऑप्शन नहीं है। कोई जरूरी नहीं है कि इसके लिए आपके बाल लम्बे हो, आप छोटे बालों में भी हाइलाइट्स करवाकर अपने लुक को निखार सकती है। अगर आप…

24GhanteOnline
February 8, 2026
3 min read
छोटे बालों पर इन हाइलाइट्स से पाए ट्रेंडी और अट्रेक्टिव लुक

बालों (Hair) को अगर कुछ हटकर लुक देना हो तो हाइलाइट्स (Highlights) से अच्छा और कोई ऑप्शन नहीं है। कोई जरूरी नहीं है कि इसके लिए आपके बाल लम्बे हो, आप छोटे बालों में भी हाइलाइट्स करवाकर अपने लुक को निखार सकती है। अगर आप छोटे बालों को मोर स्टाइलिश या हेयर स्टाइल का लुक बदलने की सोच रहे हैं, तो बालों पर डिफरेंट हेयरस्टाइल या कलर करवा सकती हैं। क्योंकि शॉर्ट बालों पर हेयर कलर करने के बाद आपकी पर्सनालिटी में एक नया लुक आ जाता है। हेयर कलर करने की सोच रही हैं लेकिन आपके कोई कलर समझ ही नहीं आ रहा है, तो हम आपको ट्रेंडी हाइलाइट्स कलर्स के बारे में बताने जा रहे है...

 

short hair trendy looks,beauty tips,beauty hacks

हनी रेड शेड

इन दिनों ट्रेंडी होने के साथ साथ यह कलर सेलिब्रिटीज को भी काफी पसंद आ रहा है। हनी रेड शेड रिच ऑबर्न और वार्म ब्लोंड का एक कॉम्बिनेशन है जो आपके बालों पर खूब सूट होगा। अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती है तो हनी रेड शेड बेस्ट ऑप्शन है जो इन दिनों काफी ट्रेंडी हाइलाइट्स है।

short hair trendy looks,beauty tips,beauty hacks

ब्राउन शेड

अगर आप अपने शॉर्ट बालों को एक नेचुरल और खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो आपके लिए ब्राउन कलर या हाइलाइट बेस्ट ऑप्शन है। यह कलर आपके बालों को एक क्लासी लुक देगा। अगर आपके बाल डार्क ब्लैक रंग के हैं, तो उनमें ब्राउन के शेड्स के हाइलाइट्स काफी अच्छे और अट्रेक्टिव लगते हैं

short hair trendy looks,beauty tips,beauty hacks

ग्रे शेड

अगर आप इंडियन आउटफिट पहनने की शौक़ीन है और आपके बाल भी शार्ट है, तो आप अपने बालों में लाइट ग्रे हेयर कलर करवा सकती हैं। यह कलर आपके लुक को और खूबसूरत बना देगा। आपको बता दें कि यह कलर पिछले 2 सालों से काफी ट्रेंड में रहा है। ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं अपने बालों पर इसके साथ गोम्बे हेयर कलर करवा रही हैं। अगर आप भी अपने बालों को डबल शेड देना चाहती हैं, तो आप यह कलर कर सकती हैं। आप बालों पर डार्क ग्रे और ऊपर के बालों को लाइट शेड का करवा सकती हैं।

short hair trendy looks,beauty tips,beauty hacks

बरगंडी शेड

कई महिलाओं को डार्क शेड पसंद नहीं आता है ऐसे में अगर आप अपने बालों के लुक को थोड़ा चेंज करना चाहती है तो आप अपने बालों पर बरगंडी कलर की हेयर हाइलाइटर करवा सकती हैं। यह कलर ना सिर्फ आपके बालों पर खूबसूरत लगेगा बल्कि आपको एक डिसेंट-सा लुक भी देगा। इसलिए आप अपने बालों पर यह कलर करवा सकती हैं क्योंकि यह छोटे और बड़े दोनों तरह के बालों पर अच्छा लगता है।


short hair trendy looks,beauty tips,beauty hacks

ऐश ब्राउन शेड

अगर आप नेचुरल के साथ साथ कुछ अलग ट्राई करना चाहती है तो आप अपने बालों आगे के हिस्से पर ऐश ब्राउन हाइलाइट्स करवा सकती हैं। क्योंकि यह कलर आपको नेचुरल लुक के साथ मॉर्डन ट्विस्ट भी देगा। इसके साथ ही यह कलर एथनिक ड्रेस पर काफी अच्छा लगता है। यह हेयर कलर सूट या ड्रेस वियर के कॉन्बिनेशन के लिए बेस्ट है। यह कलर आप किसी भी ब्यूटी पार्लर में जाकर आसानी से करवा सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…