घर के गार्डन को दे अलग लुक, इन तरीकों को अपनाकर बनाए खूबसूरत
आजकल सभी लोगों को घर में गार्डन (Garden) बनाने का बहुत ही शौक होता है। घर के आस- पास यदि हरा-भरा गार्डन हों तो दिन की शुरुआत अच्छी होती है। हरा -भरा गार्डन हो तो आंखों को सुकून और दिल को ठंडक का एहसास होता है। गार्डन…
आजकल सभी लोगों को घर में गार्डन (Garden) बनाने का बहुत ही शौक होता है। घर के आस- पास यदि हरा-भरा गार्डन हों तो दिन की शुरुआत अच्छी होती है। हरा -भरा गार्डन हो तो आंखों को सुकून और दिल को ठंडक का एहसास होता है। गार्डन बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है, और न ही इसकी देखभाल करना।
अगर आपके घर में गार्डन (Garden) है तो आपका भी मन करता होगा कि वह हमेशा साफ सुथरा बना रहे। साफ सुथरा गार्डन हर किसी को पसंद होता है और अगर यह साफ है तो आप वहां पर किसी भी समय जा कर अपना खाली समय बिता सकती हैं। आपको इनकी देखभाल करने के लिए कुछ जरुरी बातो का ख्याल रखना पड़ता है।
गार्डन (Garden) को सजाने के आसान टिप्स-
* टेरिस की दीवार पर एक सिरे से लेकर दूसरे सिरे तक एक राड की सहायता से हैंगिंग बास्केट लगा सकते हैं। बास्केट में हल्के तने वाले पौधे, छोटे फूल वाले पौधे, फर्न आदि लगाने चाहिए।
* यदि आपके गार्डन के पौधे पीले पड़ जाए तो गार्डन की हरियाली खत्म हों जाती है। गार्डन को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधों को पानी की उचित मात्रा ही दें। अत्यधिक पानी के रुकाव से जड़ों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है या कम पानी की वजह से भी ऐसा हो सकता है। अधिक या कम पानी देने से पौधे पीले पड़ने लगते हैं। जिसके कारण पौधे मुरझाए से लगने लगते हैं।
* रंग-बिरंगे सिरेमिक कंटेनर या फिर मेटल कंटेनर इन्डोर प्लांट की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। इंटीरियर डिजाइनर्स की मानें, तो इन दिनों ग्रीक ब्लू और गेरुआ रंग का ट्रेंड अब काफी चलन में है। वेलवेट ज्वेल टोन में तो ये कलर रॉयल लुक देते हैं। प्लांटर के रूप में आप इन रंगों को अपने इन्डोर गार्डन में भी शामिल कर अपने घर को आकर्षक लुक दे सकते हैं।
* गार्डन की मिट्टी के ऊपर सड़ी हुई घास डालें। इससे मिट्टी का कटाव रुकता है। साथ ही मिट्टी में नमी बनी रहती है और यह घास-फूस को उगने से रोकता है। अगर आप नियमित अंतराल पर सड़ी घास का प्रयोग करेंगे तो इससे काफी फायदा होगा।
* बगीचे को हरा रखने के लिए थोड़े नीम के पत्ते लें और इन्हे पानी में डाल दें। अब इस नीम के पानी को किसी पिचकारी में डाल दें। इसके बाद 1 या 2 दिन बाद इस पानी को पौधों में छिड़के। नीम की कड़वाहट से कीड़े पत्तों पर नहीं बैठेंगे। इससे बगीचे के पौधे सुरक्षित रहेंगे।
* यदि आपके गार्डन में लगे पौधों के कुछ पत्तो का रंग पिला या कोई अन्य रंग हों गया हों तो ऐसे पत्तों को आप हाथ से तोड़ कर पौधे से निकाल दें क्योंकि ऐसे पत्तो का पौधे में होना उनकी खूबसूरती में फीकापन लाता है।
* कीड़े लगने से पौधे खराब हों जाते हैं। पौधों को सुरक्षित रखने के लिए यदि किसी पौधे के पत्तों में 1 या 2 कीड़े या छेद नजर आएं उस पर तुरंत दवा ना छिड़के। बल्कि इन पत्तो को आप हाथ से निकाल लें या बगीचे के लिए बनी पिचकारी में पानी भर कर इन पत्तों में छिड़काव करें। इससे पौधों के कीड़े निकल जायेंगे और पौधे खराब होने से बच जायेंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
