बेकार सामान से घर को दे नया लुक, यहां से ले आइडिया
इस फैशनेबल दौर में मॉडर्न पीढ़ी ने अपनी लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। ड्रैसिंग सेंस, फुटवियर,घूमने-फिरने, पार्टी फंक्शन मैनेजमेंट आदि हर चीज में आपको फैशन ट्रैंड्स की लेटेस्ट झलक दिखाई देगी। ऐसे में अगर लोग…

इस फैशनेबल दौर में मॉडर्न पीढ़ी ने अपनी लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। ड्रैसिंग सेंस, फुटवियर,घूमने-फिरने, पार्टी फंक्शन मैनेजमेंट आदि हर चीज में आपको फैशन ट्रैंड्स की लेटेस्ट झलक दिखाई देगी।
ऐसे में अगर लोग अपने रहन सहन को न्यू स्टाइलिश लुक दे रहे हैं तो घरों की सजावट में भी मॉडर्न लुक की छाप जरूर दिखाई देगी। हर कोई अपने घर की सजावट करने के लिए बाजार से बहुत सा सामान लेकर आते है।
अगर आप चाहें तो अपने घर के पुराने और बेकार सामान से भी घर को नया लुक दे सकते हैं। बढ़ती महंगाई में हर बार कुछ नया खरीद पाना संभव नहीं है। ऐसे में ये उपाय आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकते हैं।
* आज कल तो दीवारों पर स्टैंसिल पेंट काफी पसंद किया जा रहा है। अपने मनपसंद रंग और वालपेपर से दीवारों को सजाएं और दीवारों से मैच करते ही कर्टन और फर्नीचर का इस्तेमाल करें। केवल दीवारों पर वाइटवॉश करवाने से सेलाब आ जाता हैं जो काफी बुरा लगता है। इससे घर में कितना भी अच्छी तरह से डेकोरेट किया गया हो अच्छा नहीं लगता।
* अगर आपके घर पर पुराने अखबार पड़े है तो आप उनका इस्तेमाल घर की साज-सजावट में कर सकते है जैसे कि अखबार को फेंकने की जगह इससे पेपर के फूल या फिर पेपर लैंप बना सकती हैं। इन्हें आप अपने मन चाहे रंगों सो रंग भी सकते है।
* पुराने हो चुके बैग फेंके नहीं बल्कि इन्हें नया लुक देकर अपनी मनपसंद फोटो लगाकर दीवार पर सजाएं। आप चाहें तो इसे डेकोरेट करने के लिए आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप चाहें तो ढेर सारे बैग लेकर इनकी मदद से वर्टिकल गार्डन भी तैयार कर सकते हैं।
* किंचन और बाथरूम को मॉडर्निज़ेशन लुक में सजाएं। आज कल किंचन में कप बोर्ड चिमनी पहले से फिट होती है। ऐसे में बर्तनों को आसानी से संभाला जा सकता है। बाथरूम के सामान को वहीं पर संभालने के लिए कपबोर्ड बनवाएं।
* हर किसी को समय देखने के लिए एक बड़ी घड़ी की जरूरत है। ऐसे में आप तस्वीर में दी गई घड़ी पर एक नजर डालें। आपको ऐसी घड़ी बनाने में समय तो लगेगा ही पर आप घर की सजावट बढ़ाने के लिए ऐसी घड़ी बना सकते है।
* अगर आपके घर में कोई पुरानी दराज है जो स्टोर रूप में बेकार पड़ी हुई उस बेकार दराज को बाहर निकालने का समय आ गया है। आप चाहें तो उसका इस्तेमाल कॉर्नर के रूप में कर सकते हैं। बेकार पड़े फूलदान और एंटीक पीसेज को साफ करके और थोड़ा सा डेकोरेट करके आप इन्हें इन दराजों पर सजा सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
