24 घण्टे ऑनलाइन

पुरानी खिड़कियों को दें नया लुक, यहां से ले आइडियाज

घर को नया लुक देने के चक्कर मे आप कई बार हर चीज बदल देती हैं। यहां तक कि खिड़की, दरवाजे भी नए और स्टाइलिश लगवाते हैं। ऐसे में पुरानी हो चुकी लकड़ी की खिड़कियों (Windows) को कबाड़ी में बेचने के बजाए आप चाहे तो इनका दुबारा से…

24GhanteOnline
February 16, 2025
3 min read
पुरानी खिड़कियों को दें नया लुक, यहां से ले आइडियाज

घर को नया लुक देने के चक्कर मे आप कई बार हर चीज बदल देती हैं। यहां तक कि खिड़की, दरवाजे भी नए और स्टाइलिश लगवाते हैं। ऐसे में पुरानी हो चुकी लकड़ी की खिड़कियों (Windows) को कबाड़ी में बेचने के बजाए आप चाहे तो इनका दुबारा से इस्तेमाल कर सकती हैं । इससे घर को नया लुक मिलेगा और खिड़कियों का सही इस्तेमाल भी हो पायेगा।

new styles for windows,windows,window holder,old windows new styles,home decor tips,household tips ,हाउसहोल्ड टिप्स, होम डेकोर टिप्स,  खिड़कियां ,  खिड़कियों के  नए अंदाज

ज्वेलरी होल्डर

अपने बेडरूम की एक तरफ की दीवार पर कीलों की सहायता से खिड़की को टांग दें। खिड़की के पतले फट्टों पर छोटे-छोटे हैंगिंग कील लगा दें। इन कीलों पर चूड़ियां लगाएं। बाकी अंदर की तरफ लगी छोटी छोटी हैंगिंग कील पर आप ईयररिंग्स, मालाएं, नेकलेस टांग सकती हैं।

फैमिली फ़ोटो फ्रेम्स

फोटोस यादों को सजोने के साथ घर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। आपके पास भी अपने परिवार और उसके सदस्यों की अलग-अलग फोटो है तो पुरानी लड़की को फोटो फ्रेम के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं । खिड़की के दोनों फट्टों को अलग-अलग करके दीवार की दो साइड में लगाएं । अब प्रत्येक फट्टे को फोटोज के हिसाब से बांटकर उनमे फोटोस को फ्रेम करें। दोनों फट्टों को कील की सहायता से टांगे।

new styles for windows,windows,window holder,old windows new styles,home decor tips,household tips ,हाउसहोल्ड टिप्स, होम डेकोर टिप्स,  खिड़कियां ,  खिड़कियों के  नए अंदाज

बेडरूम वॉल डेकोर

बेडरूम को थोड़ा अलग लुक देने के लिए आप पुरानी हो चुकी लकड़ी की खिड़की का इस्तेमाल कर सकते हैं । बस कमरे के रंग से कंट्रास्ट रंग लेते हुए लड़की को रंगे और बिस्तर के सिरहाने की तरफ वाली दीवार पर ऊपर की तरफ टांगे। इसके बाद खिड़की के नीचे की तरफ पतली सी रेक लगाएं । रैक इस तरह लगाएं जिससे खिड़की और वह एक दूसरे से जुड़े हुए दिखाई दे । अब रैक में आप कोई भी डेकोरेटिंग सामान रख सकते हैं।

बुलेटिन बोर्ड

ऑफिस में आज कौन-कौन सी मीटिंग है, बच्चों के स्कूल में पेरेंट्स टीचर मीटिंग कब है, रिश्तेदार का जन्म जन्मदिन कब है आदि महत्वपूर्ण बातें अक्सर अगर आप भूल जाते हैं, तो फिर इसमें आपकी मदद कर सकती है पुरानी हो चुकी लकड़ी की खिड़की। खिड़की के पीछे के साइड कार्डबोर्ड चिपकाकर आप उसे बुलेटिन बोर्ड का रूप दे सकते हैं ।जिसे आप किचन के पास वाली दीवार या लिविंग रूम में भी टांग सकते हैं। इस पर महत्वपूर्ण डेट के साथ आप डेकोरेटिंग चीजें भी लगा कर इस बोर्ड को सजा सकते हैं।

कॉफी टेबल

पुरानी कांच लगी खिड़की का उपयोग आप चाहे तो कॉफी टेबल बनाकर भी कर सकते हैं ।अगर आपके पास लकड़ी की कोई टेबल है तो आप उस पर इस लकड़ी की खिड़की को कारपेंटर की मदद से लगवा सकते हैं । खिड़की से बनी है कॉफी टेबल मेहमानों को भी पसंद आएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…